Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *पासपोर्ट बनवाने को घर से निकले दोनों भाई सड़क दुर्घटना में मरे*! दो और गंभीर*! पढ़ें: हरिद्वार के कनखल से दुखद समाचार*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्धार। जनपद के कनखल थाना क्षेत्र ग्राम जियापोता में गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *60 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान*! पढ़ें : उज्जैन से महाकुंभ अपडेट...


मिली जानकारी के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम कटारपुर निवासी दो भाई साकिब और वासिक पासपोर्ट बनवाने के लिए घर से बाईक पर सवार होकर सुबह निकले थे।

बताया जाता है कि ग्राम जियापोता में सामने से आ रही दूसरी बाईक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों में एक पीछे से आ रही बस के नीचे और दूसरा ट्रक के नीचे जा गिरे।

जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाईक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना देख आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *उत्तराखंड अपडेट*: *बिड़ला इंस्टीट्यूट के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग को समर्पित भवन का किया शुभारंभ*! पढ़ें सीएम: *पुष्कर धामी* का भीमताल दौरा... और पढ़ें क्या बनेगा भीमताल में...vdo भी देखें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद ट्रक और बस चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। घायलों की हालत भी चिंता जनक बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें