Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

*ब्रेकिंग न्यूज* तो क्या रेनू अधिकारी भी हो सकती हैं लालकुआं से भावी दावेदार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआ। भाजपा का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। यह कार्यक्रम लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता का बताया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर हल्द्वानी की पूर्व चेयरमैन रही और वर्तमान में दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी का इस कार्यक्रम में आना एक खास चर्चा का विषय बना हुआ है! लोग एक दूसरे से पूछ रहे थे क्या रेनू अधिकारी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से सक्रिय कार्यकर्ता हैं!

विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बीच सम्मानित किया और उनका करतल ध्वनि से स्वागत भी किया गया, उन्होंने इसे शिष्टाचार बताया है।

इधर राजनीतिक हलकों में चर्चा होने लगी है कि आने वाले चुनाव में रेनू अधिकारी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व कर सकती हैं और आने वाले समय में भाजपा से महिला दावेदार हो सकती हैं। पूर्व में भी उनका इस क्षेत्र से लगाव रहा है! बिंदुखत्ता में वह कई कार्यक्रमों में शामिल होती थीं!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट* बोले भाजपा फिर पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है! पढ़ें क्या था कार्यक्रम...

भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का ने कहा विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने जो विकास की नींव रखी है उसका दूरगामी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा लालकुआं से कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराने वाले डॉ मोहन बिष्ट को सरकार ने केबिनेट मंत्री बनाकर उनका सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर कई लोगों ने रोहित दुम्का की बात का समर्थन किया।

कार्यक्रम में दीपक मेहरा, दिनेश खुल्बे, दीपेंद्र कोश्यारी चंद्रशेखर पाण्डेय मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला , लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, प्रदेश कमेटी सदस्य संजीव शर्मा, वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला सहित सभी नेताओं ने पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में भाग लिया।

चर्चा तो चर्चा है ? राजनीतिक गलियारों के लिए कुछ न कुछ होते रहना जरूरी है! वरना दुकानों और चौराहों पर बात ही क्या होगी ? हर दिन कुछ नया चाहिए ? विधायक डॉ मोहन बिष्ट को मंत्री बनाए जाने की चर्चा भी गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट के बाद तेज हो रही है राजनीतिक गलियारों में आजकल! सरकार क्या करेगी यह उसके और हाईकमान पर निर्भर करता है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड में तीसरे मोर्चे की बैठक 26 मार्च को अल्मोड़ा में*! पढ़ें कितने संगठन ले रहे हिस्सा...

दीपेंद्र कोश्यारी ने भी अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है! पिछले दिनों चोरगलिया की समस्या को लेकर वह सीएम पुष्कर धामी से मिले हैं!

सियासत में 2027 की चर्चा शुरू हो गई है! लोग दुकानों और चौराहों पर आने वाले चुनाव में दौड़ने वालों के नाम सुझाने लगे हैं! लोकतंत्र में सबकी अपनी पसंद है ? कोई किसी का भक्त है तो किसी का समर्थक ? यहीं लोकतंत्र है! जिसने जितना संघर्ष किया उसे वैसा फल जनता देती है! आने वाले चुनाव को लेकर चर्चा जनता के बीच शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें