

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कैंप कार्यालय में चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं के सुगम संचालन को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को हेली सेवा संचालन की नियमावली का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा के दौरान पायलटों को नियमित अंतराल पर पर्याप्त विश्राम मिले साथ ही, हेलीकॉप्टरों की तकनीकी फिटनेस की समयबद्ध जांच अनिवार्य रूप से की जाए।

उन्होंने कहा एविएशन कंपनियों के हेलीकॉप्टरों की दैनिक उड़ानों की अधिकतम सीमा की समीक्षा की जाए ताकि किसी भी तरह की तकनीकी या मानव त्रुटि की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
सीएम बोले चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था को सर्वोपरि रखना हमारी प्राथमिकता है। मौसम खराब होने पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यूकाडा को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए।
साथ ही आपात स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त हेलीपैड बनाने की संभावनाओं की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
डॉo अनिल वर्मा 155 बार रक्तदान हेतु “एनएसएस महा रक्तदानी अवार्ड से सम्मानित .”
ब्रेकिंग न्यूज : *रक्षा मंत्री राजनाथ 21 मार्च को हल्द्वानी में*! पढ़ें नैनीताल अपडेट…
उत्तराखंड में नई व्यवस्था लागू, व्यावसायिक एलपीजी का जनपदवार आवंटन शुरू- अपर आयुक्त खाद्य