Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: *राज्य की दिशा और दशा तय करता है बिंदुखत्ता*! पढ़ें *प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की कलम से…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड में एक विधानसभा क्षेत्र का बड़ा गांव ऐसा है जो पूरे उत्तराखंड की सियासत बदलने का दम रखता है है! इस गांव में उत्तराखंड के हर गांव के लोग निवास करते हैं जिनका सीधा जुड़ाव आज भी अपने पुस्तैनी उत्तराखंड के ग्रामों में है जहां उनका सीधा प्रभाव है!

मिनी उत्तराखंड के नाम से इसे पंडित नारायण दत्त तिवारी पुकारा करते थे और वह जब मुख्यमंत्री उत्तराखंड के बने थे तो सबसे पहले इस मिनी उत्तराखंड की सुध ली और बिजली सड़क स्कूल अस्पताल जैसी अनेकों बुनियादी सुविधा प्रदान की।

इस मिनी उत्तराखंड का विकास पूरे राज्य की सियासत को प्रभावित करता है! और यहां जिस दल ने समस्या का हल किया उसे सरकार बनाने में यहां के लोग संपूर्ण उत्तराखंड में हमेशा मदद करते हैं!

भाजपा को पूरे राज्य में मजबूती प्रदान करने के लिए मिनी उत्तराखंड ने कद्दावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे नेता को दरकिनार किया! वह इसलिए कि भाजपा सरकार बननी चाहिए!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मौत के भय से गुलाल तक जीवन का सफर*! पढ़ें : *भयावह यात्रा वृतांत* दुबई से भारत...

विडंबना देखिए आज तक वादा पूरा नहीं हुआ! जनता राजस्व गांव घोषित करने के लिए लगातार मांग कर रही है जिलाधिकारी से लेकर सचिवालय और सीएम पुष्कर धामी सरकार के दरबार में चक्कर लगा रही है! जनता राजस्व गांव घोषित करने के वादे को पूरा करने की मांग पर अब आंदोलित है!

लोग कहते हैं भाजपा ने यह कहकर नगर पालिका वापस करवाई थी कि वह इसे राजस्व गांव घोषित करेगी! इस आश्वासन पर जनता ने नवीन दुम्का को भारी संख्या में वोट दिया था!

लेकिन नवीन दुम्का जी भी पांच साल गुजार गए राजस्व गांव घोषित करने में विफल रहे! एक संकल्प पत्र उन्होंने गैरसैंण में अवश्य रखा था! प्रयास जरूर वह भी करते रहे लेकिन अंततः फिर ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हुई! लेकिन नवीन दुम्का ईमानदार जरुर रहे हैं!

जनता को फिर उम्मीद जागी थी कि डॉक्टर मोहन बिष्ट विधायक बनकर राजस्व गांव घोषित करवा देंगे! क्योंकि मोहन बिष्ट ने जनता से निवेदन किया था कि वह जीतने के बाद राजस्व गांव घोषित करवाएंगे! लेकिन बाद में उनके द्वारा बनाई गई समिति में उनका ही विरोध होने लगा और मामला आंदोलन का रुख कर गया!

जनता राजस्व गांव घोषित करने की मांग पर आंदोलित का! इसलिए सरकार मिनि उत्तराखंड की तरफ ध्यान दे जिससे मिनि उत्तराखंड राज्य भर में भाजपा का प्रचार तंत्र पूर्ववत रह सके।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री अमित शाह का देहरादून आगमन पर सीएम पुष्कर धामी ने किया स्वागत*! पढ़ें राजधानी देहरादून अपडेट...

विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने आज भी वादा दोहराते कहा है कि जनता के सपने साकार करेंगे। लेकिन जनता चार साल बीत जाने पर भी राजस्व गांव घोषित न होने पर गुस्सैल हो उठी है! लोगों को लगने लगा है कि वह लंबे समय से ठगी का शिकार हो रहे हैं!

जनता राजस्व गांव घोषित होने के प्रति आशावान है और राजस्व गांव घोषित हुआ तो भाजपा सरकार भी बनना पुनः तय समझो! मिनी उत्तराखंड से मिला जनादेश पूरे राज्य की दिशा और दशा तय करने वाला है! बिंदुखत्ता की जनता जिसका प्रचार दिल से करती है उसकी ही राज्य में सरकार बनी है!

निर्दलीय हरीश चंद्र दुर्गापाल को जिताया तो कांग्रेस की सरकार बनी थी! दुर्गापाल एक ऐसे विधायक साबित हुए जो सरकार गिराने और बनाने का माद्दा रखते थे ? ये जनता की ही ताकत थी कि उनको धागा सरका देने वाला नामचीन चेहरा बना दिया था!

दो मुख्यमंत्री बने हरीश चंद्र दुर्गापाल के इशारे पर! विजय बहुगुणा और हरीश रावत! ये सब बिंदुखत्ता की जनता की ताकत थी! इसे सरकार को समझना ही होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें