

बिंदुखत्ता। राजस्व गांव के लिए ग्रामीणों की हुंकार ने साफ जता दिया है कि वह अब चुप बैठने वाले नहीं हैं वह एकजुट संघर्ष कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए किसी भी बड़े आंदोलन को तैयार हैं! जनता लाख कोशिशों के बावजूद विशाल धरना प्रदर्शन कर यह जता गई कि वह राजस्व गांव घोषित होने तक चुप बैठने वाली नहीं है!
जनता चार साल से राजस्व गांव के लिए उम्मीद लगाए बैठी रही लेकिन जब चुनाव नजदीक आने लगे तो जनता ने अपनी मांग को लेकर लालकुआं में अपनी एकता का प्रदर्शन कर हुक्मरानों को सोचने को मजबूर किया है!
चुनाव नजदीक देख राजनीतिक दलों ने भी इस एकजुटता में खूब डुबकी लगाई लेकिन मंच संचालक मंडल ने तीन मिनट से अधिक किसी को मंच न देकर नेताओं को बयान भाषण पत्रकार मित्रों के माध्यम से प्रचारित करने का संदेश दिया! मंच पर बोले सभी लेकिन सियासती गुल खिलाने तक तीन मिनट हो गए!
कई नेताओं को इस बात की टीस रही कि वह अपनी बात नहीं रख पाए लेकिन विशाल भीड़ को नियंत्रित रखने का जिम्मा भी संचालक मंडल ने बखूबी निभाया जिससे अनुशासन की बाध्यता साफ नजर आ रही थी!
इस आंदोलन को स्वतः स्फूर्त आंदोलन भी कह सकते हैं! लोगों में गुस्सा और राजस्व गांव घोषित किया जाए का मिश्रण इस आंदोलन में देखने को मिला! जागरूक लोगों ने साफ कह दिया है कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित होने तक अब चुप बैठने वाला नहीं है!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *तो क्या कांग्रेस का चुनाव पूर्व ही होगा सफाया ? उक्रांद बढ़ रहा जो बदलेगा तस्वीर ? पढ़ें : *राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे* प्रधान संपादक *जीवन जोशी* की बेबाक टिप्पणी…
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां चाक चौबंद, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
ब्रेकिंग न्यूज: *पांच अप्रैल को बिंदुखत्ता के गांव में बंटेगी रसोई गैस*! पढ़ें कितने गांव का जारी हुआ रोस्टर…