Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *घने कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए*! चार की मौके पर मौत! दर्जनों घायल! पढ़ें यूपी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

मथुरा। यहां घने कोहरे के कारण मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार आगरा से मथुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन 127 के पास सुबह करीब 4:30 बजे कोहरे की वजह से 5 प्राइवेट बसें और एक कार आपस में टकरा गईं।

टक्कर के तुरंत बाद सभी वाहनों में आग लग गई।इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *रक्षा मंत्री राजनाथ 21 मार्च को हल्द्वानी में*! पढ़ें नैनीताल अपडेट...

एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। कुछ लोगों के वाहनों के भीतर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

अधिकारियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बसें प्राइवेट थीं और कानपुर से दिल्ली जा रही थीं।प्रशासन की ओर से बताया गया कि घायलों में से 12 को जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि 9 घायलों का इलाज सीएचसी बल्देव में चल रहा है।

झुलसे हुए व्यक्ति को विशेष उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि किसी वाहन के अंदर कोई व्यक्ति फंसा या जला तो नहीं।हादसे के बाद आग इतनी भीषण थी कि दूर तक लपटें दिखाई दे रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

आग लगने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से मथुरा की ओर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने एहतियातन अन्य वाहनों को पहले ही रोक दिया।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कई एंबुलेंसों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें