Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: *आजाद भारत में भी मुगलकाल की याद ताजा*! *दिल्ली से हल्द्वानी आ रही लड़की ने जंगल में छिपकर बचाई अस्मत*! पढ़ें : शर्मनाक घटना…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पर्यटन को कलंकित करने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है जिसने सभी को झकझोर दिया है।

कितनी दुखद घटना है आजाद भारत में दिल्ली की एक युवती ने पूरी रात जंगल में छिपकर बचाई अपनी इज्जत! कहां थी सुरक्षा व्यवस्था और कहां थी पेट्रोलिंग!: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

दिल्ली की एक युवती ने टैक्सी चालक की दरिंदगी से बचने के लिए पूरी रात जंगल में छिपकर गुजारी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज *महिला दिवस पर राज्यभर में आयोजित होंगे जन सुनवाई कार्यक्रम*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

विवरण के अनुसार दिल्ली की एक युवती हल्द्वानी से नैनीताल जाने के लिए टैक्सी में सवार हुई थी। आरोप है कि रास्ते में टैक्सी चालक ने सुनसान इलाके की ओर गाड़ी मोड़ दी और युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

युवती ने साहस दिखाते हुए विरोध किया और किसी तरह टैक्सी से निकलकर पास के जंगल की ओर भाग गई।

पूरी रात जंगल में छिपी रही पीड़िता डरी-सहमी युवती पूरी रात जंगल में ही छिपी रही ताकि आरोपी उसे दोबारा नुकसान न पहुंचा सके।

सुबह होने पर स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिन्होंने उसकी मदद की और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने दबोचा आरोपी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लखन मेहता* बने यूके महिला फुटबाल संघ उपाध्यक्ष! *वीरेंद्र दानू* प्रदेश उप सचिव नियुक्त! पढ़ें खेल समाचार...

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना के बाद पर्यटन नगरी नैनीताल में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। लोग भयभीत हैं कि इस तरह की घटना भयानक संकेत है।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए टैक्सी सेवाओं की कड़ी निगरानी और पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें