

लालकुआं। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रामबाबू मिश्रा का शरीर आज हजारों लोगों ने नम आंखों से चिता के हवाले किया। उनके तीनों पुत्रों ने चिता को अग्नि प्रदान की।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक नारायण पाल, नवीन दुम्का, कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, उद्योगपति विजय सिसोदिया, रामबीर राठौर, भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डे, सहित हजारों लोगों ने स्वर्गीय रामबाबू मिश्रा की शव यात्रा में भाग लिया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर लालकुआं बाजार भी कुछ देर उनके निधन पर शोक में बंद रहा। उनकी पत्नी उर्मिला मिश्रा सहित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए लोगों ने कहा रामबाबू मिश्रा को भगवान अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। इस अवसर पर लोग अपने आंसू रोके नहीं रोक पा रहे थे।
सीएम पुष्कर धामी के प्रतिनिधि बतौर पहुंचे दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा ने भी घाट पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध उत्पादकों को दो रुपया बढ़ाकर देने का निर्णय*! पढ़ें लालकुआं अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने की प्रेस वार्ता*! *गैरसैंण में पेश बजट की करी सराहना*! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने आसानी से उपभोक्ता तक पहुंचे इसे लेकर बैठक*! पढ़ें डीएम ने क्या दिए निर्देश…