Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *लापता बालिका का लगा सुराग*! पढ़ें : कहां मिली है लोकेशन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मोटाहल्दू स्थित पाडलीपुर गाँव से अचानक गायब हुई दसवीं की छात्रा के मामले में लालकुआं पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मोटाहल्दू स्थित पाडलीपुर गाँव से अचानक गायब हुई दसवीं की छात्रा को ढूंढने में मात्र 5 घंटे के भीतर 50 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने सुराग लगाने में सफलता पा ली है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ रामनगर टैक्स बार ने जताया गहरा असंतोष*! कानूनी कार्रवाई की मांग! पढ़ें: रामनगर अपडेट...

पुलिस ने गायब छात्रा को दिल्ली में ट्रेस किया है, छात्रा को सुरक्षित लाने के लिए पुलिस टीम दिल्ली रवाना हो गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालिका पूरी तरह से सुरक्षित है जिसे सकुशल वापस लाकर वैधानिक कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

छात्रा के गायब होने के बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर थी और पूरे जिले को पुलिस ने सघन रेस्क्यू आपरेशन चलाया साथ ही फोरेंसिक, डॉग स्क्वॉड की टीम भी लगाई गई थी ।

इस दौरान एसपी सिटी डॉ जगदीश चन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी, कोतवाल ब्रजमोहन राणा, सहित भारी पुलिस टीम लगी रही।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दस अप्रैल को बिंदुखत्ता के इन ग्रामों में होगा रसोई गैस सिलेंडर का वितरण*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

इसके तहत जगह जगह चैकिंग अभियान, सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए। अब बालिका के मिलने के बाद पूछताछ से पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा। परिजनों ने ये जानकारी पाकर राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें