Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता की जनता का आंदोलन से रहा है चोली दामन जैसा साथ*! पढ़ें: *प्रधान संपादक जीवन जोशी* की कलम से…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता की जनता का आंदोलनों से चोली दामन जैसा साथ रहा है! बसासत से अब तक बिंदुखत्ता की जनता ने अनगिनत आंदोलन किए हैं जो बिंदुखत्ता की ताकत रही है!

ADVERTISEMENTS Ad

1932 से लेकर आज तक कितने आंदोलन किए इसका एक लंबा इतिहास है! अनेकता में एकता बिंदुखत्ता की पहचान रही है!

बिंदुखत्ता की जनता ने कई सांसद और विधायक/मंत्री बनाए लेकिन विडंबना देखिए अपने गांव का विकास करने को एक ग्राम प्रधान बीडीसी सदस्य जिला पंचायत सदस्य नहीं चुन सकते ?

जिस भूमि पर बिंदुखत्ता बसा है उस भूमि पर वन विभाग जबरन टांग अड़ा रहा है जबकि वन विभाग के पास खुद इस भूमि का ब्यौरा नहीं है! जो जमीन खाली है वह वन विभाग की है वाली कहावत यहां चरितार्थ हो रही है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मीना कपिल* को बिंदुखत्ता महिला कांग्रेस का बनाया ब्लॉक अध्यक्ष! पढ़ें किसने दी बधाई...

देश की सीमाओं पर अपनी जान देने वाले लोगों की यहां लंबी सूची है जिसे शहीद स्मारक पर देखा जा सकता है! अशोक चक्र विजेता तक इस गांव के युवा रहे हैं, हर पांचवां घर यहां सैन्य परिवार से जुड़ा है तो वहीं शिल्पकार समाज, पहाड़ के आपदा प्रभावित परिवार बिंदुखत्ता में निवास करते हैं!

आजाद होने से पूर्व ही यहां लोगों का आना शुरू हो गया था, पशु पालन यहां का मुख्य व्यवसाय रहा है! नैनीताल दुग्ध संघ आज भी बिंदुखत्ता के दूध पर जिंदा है! सबसे सस्ता दूध नैनीताल दुग्ध संघ को बिंदुखत्ता से मिलता है जिसके दम पर संघ चल रहा है!

तमाम विभाग यहां काम कर रहे हैं! बिजली, पानी, अस्पताल, स्कूल, जानवरों का अस्पताल, सस्ता गल्ला की दुकान सब कुछ यहां है लेकिन सिर्फ मौलिक अधिकारों की चाबी राजस्व गांव घोषित किया जाना शेष रहा है!

उन्नीस दिसम्बर 2025 को हजारों हजार लोग लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में स्थित तहसील में ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन कर यह चेतावनी दे गए कि अगर समय रहते उनकी मांग को सरकारों ने पूरा नहीं किया तो वह अपना आंदोलन तेज करेंगे!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिन फिर बिगड़ेगा आसमान का मिजाज*! पढ़ें : मौसम अपडेट...

ये धरना प्रदर्शन उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है जो लोग बिंदुखत्ता की एकता में सदैव बाधक रहे हैं! कड़कड़ाती ठंड में जिस तरह लोग लालकुआं तहसील पहुंचे थे उससे साफ हो गया है कि बिंदुखत्ता की जनता अब जागरूक हो गई है और अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है!

युवा शक्ति ने आंदोलन की बागडोर सम्हाल ली है जो कबीले तारीफ है! महिला शक्ति का सहयोग आज भी पूर्व की भांति मिल रहा है! सरकार और जन प्रतिनिधि जनता की भावना को समझेंगे ऐसी उम्मीद की जा रही है! लोगों का मत है सरकार को जितनी जल्द हो उतनी जल्दी राजस्व गांव की अधिसूचना जारी कर देनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें