Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: पशु रोग नियंत्रण को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल(भीमताल)। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को विकास भवन भीमताल से मुख्य विकास अधिकारी अनामिका द्वारा एफएमडी कार्यक्रम(पशुओं में संक्रमण की रोकथाम हेतु टीकाकरण कार्यक्रम) के सातवें चरण का शुभारंभ किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की निर्धारित अवधि के अंतर्गत शत प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति की जाए, ताकि 2030 तक भारत को एफएमडी फ्री किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दस अप्रैल को बिंदुखत्ता के इन ग्रामों में होगा रसोई गैस सिलेंडर का वितरण*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

इस अवसर पर डॉ डी सी जोशी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नैनीताल द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में सभी विकास खंड में वैक्सीनेशन की टीमें गठित कर दी गई है। ताकि निर्धारित अवधि के अंतर्गत टीकाकरण के लक्ष्यों को पूर्ण किया जा सके।

इस अवसर पर डॉ आर ए दीक्षित वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी भीमताल, डॉ गरिमा बिष्ट, तथा पशुधन प्रसार अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें