

अल्मोडा। कुमाऊं गढ़वाल जंगली जानवरों के लिए ही हो गया है! अधिकतर गांव दहशत में हैं! अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के जोशी खोला और थपलिया इलाके में बीते दो–तीन दिनों से तेंदुए की सक्रियता से दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेंदुए को लगातार घूमते हुए देखा है।
इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त है और लोग रात के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं।
गांधी पार्क वार्ड के पार्षद एडवोकेट दीपक कुमार जोशी ने इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही संजय पाण्डे ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त, पुलिस के माध्यम से मुनादी कराने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की।
प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रात्रि के समय वन विभाग की टीम द्वारा प्रभावित इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। स्थिति का आकलन कर आवश्यकतानुसार पिंजरा भी लगाया जाएगा।
इधर, पार्षद एड. दीपक कुमार जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से अपील की है कि रात्रि में अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग या पुलिस को दें।
उन्होंने प्रशासन से भी जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और क्षेत्र में नियमित गश्त जारी है। जंगली जानवरों का आतंक बढ़ना चिंता का विषय है सरकार इसके लिए कोई उचित निर्णय ले वरना लोगों का घर से निकलना दूभर हो जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
उत्तराखंड के पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट!
नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा पढ़ें खास रिपोर्ट
ब्रेकिंग न्यूज : *क्या राजनाथ सिंह की सभा में उमड़ेगा जन सैलाब ? तैयारियों का सीएम पुष्कर धामी ने लिया जायजा! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…