Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: विधायक प्रतिनिधि बनकर मचा रहे थे उत्पात, अब आई गले गले! पढ़ें कितने लोगों पर हुआ मुकदमा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रुड़की। उत्तराखंड में विधायक जिसे चाहे उसे विधायक प्रतिनिधि का लाइसेंस दे देता है! फिर वह प्रतिनिधि क्या करेगा और क्या नहीं इसकी गारंटी देने वाला कोई नहीं! ऐसे ही एक विधायक प्रतिनिधि की दबंगई का एक मामला सामने आया है अब वह प्रतिनिधि पुलिस से बचने के लिए भागता फिर रहा है!

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार जेल से छूटने के बाद सड़क पर हुड़दंग के आरोपी की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी है वहीं आरोपी अनीश अब तक पकड़ में नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *हाट कालिका इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक मनोज परिहार का निधन*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

इस मामले में पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लेने के साथ तीन गाड़ियों को सीज किया है। जिसमें एक विधायक प्रतिनिधि लिखी गाड़ी भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक तेरह महीने पहले सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने कान्हापुर निवासी अनीश को जमीन धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दो दिन पूर्व जब वह जेल से रिहा हुआ तो समर्थकों ने जमकर हुड़दंग मचाया और गाड़ियों में हूटर बजाने के साथ आतिशबाज़ी भी की थी।

बताया जाता है इसके बाद पुलिस ने आरोपी अनीश समेत पचास लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में कथित मुख्य आरोपी के घर पर कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिल सका।

जमानत पर छूटे अनीश के घर पर मौजूद न मिलने पर पुलिस द्वारा उसके भाई जावेद को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के साथ ही वायरल वीडियो में दिख रही एक स्कॉर्पियों और दो बोलेरो गाड़ियों को भी कोतवाली गंग नहर में लाकर सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *कानू उपाध्याय की मृत्यु पर जिलाधिकारी ने तत्काल मुआवजा राशि देने के दिए निर्देश*! पढ़ें : नैनीताल जनपद अपडेट...

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की तलाश के साथ ही साथ अन्य युवकों को भी चिह्नित करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अल्टीमेटम दिया है कि जुलूस में शामिल लोग 24 घंटे के अंदर थाने पहुंचे,वरना कारवाई के लिए रहे तैयार।

लोगों में चर्चा है कि विधायक जिसे भी अपना प्रतिनिधि बनाएं उसका रिकॉर्ड सत्यापन पुलिस से पूर्व में करवाया जाना जरूरी है। जिससे इस पद की गरिमा को बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें