Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: मानसूनी आफत सिर पर सुरक्षा इंतजाम की दरकार! पढ़ें आपदा प्रबंधन और जरूरत…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मानसूनी बरसात का मौसम आने वाला है पहाड़ में बरसात ने अपनी दस्तक दे दी है और शासन/प्रशासन की परीक्षा शुरू होने वाली है कि उसने आपदा प्रबंधन के तहत अब तक क्या इंतजाम किए हैं!

ADVERTISEMENTS Ad

कुछ दिन से पहाड़ का मौसम बिगड़ गया है! कहीं ओले तो कहीं बादल फटने की घटना दस्तक देने लगी है! नदी नाले सफाई मांग रहे हैं तो कई जगह मैदान में चैनेलाइजेशन की दरकार है!

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी

कई नदियों से भू कटाव रोकने को तटबंध की जरूरत है जो अब तक आश्वासन तक सीमित नजर आ रहा है!आपदा प्रबंधन टीम क्या करेगी जब पूर्व में चिन्हित स्थानों पर बचाव कार्य नहीं किया जाएगा!

आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच कर बचाव की कोशिश कर सकती है लेकिन सुरक्षा दीवार तो विभाग की जिम्मेदारी है!

नदी न्यास है उसके बजट का हिस्सा जो सुरक्षा और वृक्षारोपण के लिए होता है उसका सही उपयोग ही तो समस्या को कुछ हद तक काबू किया जा सकता है!

पूरे राज्य में हर साल बरसात से अरबों रुपए का नुकसान होता है जो पर्वतीय राज्य का दुखद पहलू है! बरसात आने से पूर्व सभी चिन्हित स्थानों पर बचाव कार्यों को तेज करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *यूके मुख्य सचिव बोले गैस की कोई कमी नहीं*! पढ़ें : नैनीताल अपडेट...

जिससे कई तरह के नुकसान को रोका जा सके! नदियों में कई जगह अवरोधक बन गए हैं इसलिए नदियों को चैनलाइज करना होगा जिससे पानी रुके नहीं और सीधा निकल जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें