Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: ऑन लाइन ठगी करने वाले गिरोह का सरगना पुलिस ने दबोचा! पढ़ें कितने लोगों को किया था इसने डिजिटल अरेस्ट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। ऑन लाइन ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने दबोच लिया है। उत्तराखंड एसटीएफ (STF) की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने देशभर में फैले डिजिटल अरेस्ट स्कैम का बड़ा खुलासा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के मुताबिक टीम ने करीब 87 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में मुख्य अभियुक्त को बैंगलुरु से गिरफ्तार किया है।

November 13, 2025 यह गिरोह ग्रेटर मुंबई पुलिस ऑफिसर और सीबीआई अधिकारी बनकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को 48 घंटे तक “डिजिटल हाउस अरेस्ट” में रखकर ठगी करता था।

इस तरह फंसाए जाते थे लोग

साइबर ठग खुद को टेलीकॉम विभाग या साइबर क्राइम अधिकारी बताकर कॉल करते थे और पीड़ित को यह कहकर डराते थे कि उसकी आईडी से फर्जी मोबाइल नंबर या मनी लॉन्ड्रिंग के तहत करोड़ों का लेनदेन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *रुद्रप्रयाग में सुबह सुबह भूकंप आया*! पढ़ें कितनी तीव्रता का था भूकंप...

वे फिर व्हाट्सएप कॉल पर ही “कानूनी कार्यवाही” का डर दिखाकर पीड़ित को डिजिटल रूप से ‘अरेस्ट’ कर लेते थे और उसके बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करवा लेते थे।

देहरादून के बसंत विहार और नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र के पीड़ितों से इस गिरोह ने कुल 87 लाख रुपये ठग लिए थे।

STF की जांच और कार्रवाई

एसटीएफ की साइबर टीम ने मामले की जांच में बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप डेटा का गहराई से विश्लेषण किया।जांच में सामने आया कि अपराधियों द्वारा प्रयुक्त बैंक खाते में 9 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेनदेन हुआ था।

स्थानीय पुलिस की सहायता से बैंगलुरु (येलहंका ओल्ड टाउन) में दबिश देकर मुख्य आरोपी किरण कुमार के.एस. (आयु 31 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैंक से जुड़े दस्तावेज़ बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लालकुआं रेलवे फाटक के जाम से मुक्ति को दिया ज्ञापन*! पढ़ें : लालकुआं अपडेट...

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे जांच में पता चला कि आरोपी किरण कुमार के खिलाफ दिल्ली, कुमाऊं और अन्य राज्यों में कई साइबर फ्रॉड केस दर्ज हैं।

गृह मंत्रालय के NCRP पोर्टल पर यस बैंक खाते (099026900000152) से जुड़े 9 करोड़ रुपये से अधिक के 24 से ज्यादा फ्रॉड मामलों की शिकायतें दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

किरण कुमार के.एस.पिता: सिद्दप्पा क्याराट्टेपता: फ्लैट नं. T14, डी-ब्लॉक, पिरामिड वाट सोनिया अपार्टमेंट, जक्कुरु मेन रोड, नेहरू नगर, येलहंका ओल्ड टाउन, बेंगलुरु नॉर्थ (आयु 31 वर्ष)राजेश्वरी रानी, पत्नी मुत्थु स्वामीनिवासी: मल्लेशपाल्या, बैंगलोर (मूल निवासी तमिलनाडु), आयु 40 वर्ष

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें