Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सब जगह पंचायत चुनाव की तैयारी बिंदुखत्ता में पसरा सन्नाटा! *ढांक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ* हाल ए बिंदुखत्ता…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। सब जगह ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है वहीं दूसरी तरफ तराई भाबर का सबसे बड़ा पहाड़ी गांव राजस्व गांव घोषित होने का आजादी के बाद से अब तक इंतजार कर रहा है!

ADVERTISEMENTS Ad

हर पांच वर्षीय चुनावी मौसम में इस गांव की राजस्व गांव बनाए जाने के हसीन सपने दिखाए जाते हैं फिर ढांक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती है! राजस्व गांव के नाम पर कई सांसद और विधायक बन गए लेकिन आज तक इस मामले में दमदार पहल का अभाव ही देखा गया!

यह भी पढ़ें 👉  डॉo अनिल वर्मा 155 बार रक्तदान हेतु "एनएसएस महा रक्तदानी अवार्ड से सम्मानित ."

राजस्व गांव संघर्ष समिति ने कहा है बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने के लिए सीएम पुष्कर धामी सरकार ने इसे मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया है और विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट का ड्रीम प्रोजेक्ट है राजस्व गांव! इसलिए अब विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट को दमदार पहल करनी चाहिए जिससे जनता से किए वादे पर खरा उतरा जा सके!

राजस्व गांव संघर्ष समिति अध्यक्ष जे सी जोशी ने कहा है विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने दमदार प्रयास किया और सीएम पुष्कर धामी सरकार ने इच्छाशक्ति दिखाई तो बिंदुखत्ता को 2027 के चुनाव से पहले राजस्व गांव का दर्जा मिल सकता है! इधर विधायक द्वारा बनाई गई राजस्व गांव के लिए प्रयासरत समिति भी आशावान है कि जल्द राजस्व गांव घोषित होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *यूके मुख्य सचिव बोले गैस की कोई कमी नहीं*! पढ़ें : नैनीताल अपडेट...
Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें