Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: बहुद्देशीय शिविर लगाया! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad

शासन के निर्देशो के अनुपालन में आम जनता को मौके पर ही जन समस्याओं के समाधान हेतु शुक्रवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नाइसेला जिला नैनीताल में विभिन्न विभागों द्वारा बहुद्देशीय शिविर का आयोजन कर समस्याओं का समाधान के साथ ही क्षेत्रीय जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *यूके मुख्य सचिव बोले गैस की कोई कमी नहीं*! पढ़ें : नैनीताल अपडेट...


शिविर में अपर जिलाधिकारी, विवेक राय द्वारा जनता की समस्याओं को सुना तथा ग्रामीणों द्वारा दिए शिकायती पत्रों का संबंधित विभाग को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया। शिविर में बीपीएल प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि, आधार कार्ड अपडेशन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों के बीपी, शुगर, आंखों की जांच की गई तथा निशुल्क दवा वितरित की गई।

कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों, बीज एवं कीटनाशक दवाओं का वितरण किया गया। इसी प्रकार उद्यान, पशुपालन, सिंचाई, खाद्य पूर्ति, जल संस्थान, विद्युत, लोक निर्माण, भूमि संरक्षण सहित कुल 12 विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी


शिविर में जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी, पुष्कर लाल टम्टा, जिला समाज कल्याण अधिकारी,विश्वनाथ गौतम, जिला कृषि अधिकारी, ऋतु कुकरेती, पूर्ति निरीक्षक, विपिन जोशी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें