Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान दोपहर बाद हुआ तेज! पढ़ें चुनाव अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मतदान दोपहर 3 बजे तक जनपद नैनीताल में लगभग औसत मतदान 55.61% मतदान हुआ है जो शाम तक 70% पार करेगा ऐसा अनुमान है! सुबह सोमवार का व्रत होने के कारण महिलाओं ने पहले जल चढ़ाया फिर मतदान का रुख किया!

ADVERTISEMENTS Ad

दोपहर बाद मतदान तेज हो जाएगा क्योंकि लोग खाना खाकर भी दूसरी पाली में आते हैं। मतदाताओं ने उम्मीद जताई है कि ईमानदार और काम करने वाले लोग जीतकर आयेंगे तो गांव का विकास होगा, सड़कों का विकास होगा, बिजली लगेगी, रोजगार मिलेगा!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *हाट कालिका इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक मनोज परिहार का निधन*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

लोगों ने कहा है गांव का विकास नहीं हुआ तो पलायन तेज होगा और लोगों का खेती से मोह भंग होने लगेगा! त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में आज भारी भीड़ देखने को मिली। बड़े उम्रदराज, दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने व्हील चेयर भी हर बूथ पर उपलब्ध करवाई है!

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने कहा है हर जगह शांति के साथ मतदान चल रहा है और मत प्रतिशत भी दोपहर बाद बढ़ रहा है।

मैदानी बूथों पर पोलिंग ज्यादा होने का अनुमान है जबकि पहाड़ी जगहों पर बने बूथ में मत प्रतिशत कम रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें