Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड क्रांति दल का बढ़ता जा रहा कुनबा*! पढ़ें किसे मिली नई जिम्मेदारी*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड क्रांति दल – युवा प्रकोष्ठ द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं मीडिया प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयुष रावत को केंद्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि आयुष रावत का संगठन के प्रति समर्पण, सामाजिक मुद्दों पर उनकी सक्रियता तथा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर उनकी दक्षता युवा प्रकोष्ठ की मीडिया रणनीति को निश्चित रूप से नई दिशा देगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नव संवत्सर आत्मा के जागरण का पर्व है! यह दिन ब्रह्मा द्वारा सृष्टि रचना के प्रारंभ का प्रतीक माना जाता है! पढ़ें: नव संवत्सर पर खास अपडेट...

उन्होंने श्री रावत के सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी के नेतृत्व में युवा उक्रांद लगातार सशक्त हो रहा है और संगठन में नए युवाओं का जुड़ाव तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आयुष रावत के अनुभव से मीडिया प्रकोष्ठ और अधिक संगठित एवं परिणामकारी बनेगा।

केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत का आधिकारिक वक्तव्य“मुझे युवा प्रकोष्ठ का केंद्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त करने हेतु मैं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी जी, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत जी तथा संपूर्ण संगठन का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा पढ़ें खास रिपोर्ट

यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है।मैं पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और त्वरित संचार व्यवस्था के साथ मीडिया प्रकोष्ठ को मजबूत करने तथा उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा, नीतियों और जनहितकारी मुद्दों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

उन्होंने कहा युवा उक्रांद का लक्ष्य स्पष्ट है — युवा शक्ति को संगठित करना, उत्तराखंड की अस्मिता, रोजगार, शिक्षा और क्षेत्रीय हितों के लिए सशक्त आवाज़ उठाना।मैं संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ समन्वय बनाकर एक सशक्त, उत्तरदायी और आधुनिक मीडिया प्रकोष्ठ का निर्माण करने के लिए संकल्प बद्ध हूं।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें