

हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश द्वार में उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी बूथों से भाजपा कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की सूचना है।
इसके तहत आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि बतौर भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्राप्त सूचना के अनुसार रक्षा मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एवं आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार देर शाम यहां सर्किट हाउस पहुंचे इसके बाद कमिश्नर सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का धरातलीय निरीक्षण किया क्योंकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं।
सीएम पुष्कर धामी ने सर्किट हाउस, काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि जनसभा में आने वाले लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल, साफ-सफाई एवं शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि शहर की जनता एवं बाहरी आगंतुकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूर्व में ही रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, लालकुआं से डा मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल से श्रीमती सरिता आर्या, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरमवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर (डब्बू), शंकर कोरंगा, श्रीमती शांति मेहरा, दिनेश आर्य, दीपक मेहरा सहित आईजी कुमाऊं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
इधर बताते चलें राजनाथ सिंह की सभा में भावी चुनावी शंखनाद की उम्मीद की जा रही है क्योंकि चुनाव निकट हैं और सभी समीकरण ठीक किए जाने का समय निकट दिखने लगा है! सीएम पुष्कर धामी सरकार ने चार साल की सफलता पर यह कार्यक्रम आयोजित किया है जिसमें भारी भीड़ होने का अंदेशा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
उत्तराखंड के पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट!
नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा पढ़ें खास रिपोर्ट
कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां