Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Breking news: पौड़ी के विकासखंड वीरोंखाल में पहुंचकर किसानों के साथ संवाद किया! कृषि मंत्रालय के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी! पढ़ें पौड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

वीरोंखाल/पौड़ी। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025 के अंतर्गत एक दल ने जनपद पौड़ी के विकासखंड वीरोंखाल में पहुंचकर किसानों के साथ संवाद किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें 👉  यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी

कृषि मंत्रालय के उप सचिव (विस्तार) अनूप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे दल ने किसानों को उनकी मातृभाषा गढ़वाली में संवाद कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं, नई तकनीकों, उन्नत बीजों, जल प्रबंधन, जैविक खेती की वैज्ञानिक विधियों, और नवीन कृषि शोधों के बारे में विस्तार से बताया।

दल में उप निदेशक श्रीमती एस. भानमती और क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री जिस्नु के. जे. भी शामिल थे। अनूप सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘लैब टू लैंड’ नारे के तहत हम कृषि शोध को खेतों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *धर्म और आस्था*: "विक्रम संवत केवल एक कालगणना प्रणाली नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और इतिहास की निरंतरता का प्रतीक है"! पढ़ें : *नव संवत्सर* पर खास प्रस्तुति...

केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों की आय वृद्धि के लिए इस तरह के अभियानों को महत्वपूर्ण मानते हैं और स्वयं इसमें सक्रिय हैं। आईसीएआर की रिसर्च का लाभ काश्तकारों को मिले, इसके लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है।

साथ ही जनता के साथ सीधा संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कृषि मंत्रालय के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें