Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Breking news: बीस जून से चलेगी लालकुआं से प्रयागराज को नई ट्रेन! पढ़ें : सांसद क्या बोले…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पूर्व केद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने बताया कि आगामी 20 जून से लालकुआं से प्रयागराज के लिए रेल सेवा शुरू हो रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड वासियों को नई रेल सेवा की सौगात दिए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग: सौरमंडल में चुनाव संपन्न राजा पद पर देवगुरु बृहस्पति एवं मंत्री पद पर सेनापति मंगल हुए निर्वाचित।

आगामी 20 जून से लालकुआं और प्रयागराज के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन होगा, जो कि शुक्रवार को लालकुआं से प्रयागराज को रवाना होगी जबकि प्रत्येक बृहस्पतिवार को प्रयागराज से लालकुआं ट्रेन आएगी और यह ट्रेन बरेली, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।

लंबे समय से इस ट्रेन के लिए केद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर पत्राचार कर रहे थे आखिरकार उत्तराखंड वासियों के लिए यह सौगात मिली है।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज दर्शन के लिए जाने वाले उत्तराखंड वासियों को इस रेल संचालन से सुविधा मिलेगी, इसके अलावा प्रयागराज से लालकुआं आने वाली ट्रेन में उत्तराखंड के विभिन्न पर्वतीय एवं धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए लोग उत्तर प्रदेश से आ सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने पशु प्रदर्शनी का किया शुभारंभ*! पढ़ें भीमताल अपडेट...

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें