Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

*निकाय चुनाव 402 मतदान केंद्रों की किट सामग्री सूची वार संकलित! पढ़ें कितनी महिला हैं चार जगह मतदाता…402 मतदान केन्द्रों के अलावा अतिरिक्त 98 किट सामग्री के बनाये गये! पढ़ें निकाय चुनाव अपडेट…लालकुआं शामिल*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि जनपद में 402 मतदान केंद्रों हेतु किट में सामग्री सूची वार संकलित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 402 मतदान केन्द्रों के अलावा अतिरिक्त 98 किट सामग्री के बनाये गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा इस हेतु शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया किटों की कमी ना हो इसलिए अतिरिक्त किट सामग्री के बनाये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री द्विवेदी ने बताया कि नागर निकाय में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में महिला वोटर 118931 एवं पुरूष वोटर 123540 तथा अन्य 16 हैं।

इसी प्रकार नगर पालिका नैनीताल में महिला वोटर 12514, पुरूष 13114 तथा अन्य 1, नगर पालिका रामनगर में महिला 21897, पुरूष 23250 तथा अन्य 16, नगर पालिका भवाली मेें महिला 2965, पुरूष 3022 तथा अन्य 1, नगर पालिका भीमताल में महिला वोटर 4871, महिला 5242 तथा अन्य शून्य, नगर पालिका कालाढूगी मेे महिला 4298, पुरूष 4470 तथा अन्य 02 तथा नगर पंचायत लालकुआं में महिला वोटर 2608, पुरूष वोटर 3066 तथा अन्य शून्य हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी

नोडल अधिकारी प्रोटोकॉल प्रेक्षक ऋचा सिंह ने बताया कि नागर निकायों चुनाव 2024 को सुचारू रूप से सम्पन्न किये जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षकों की तैनाती कर दी है।

उन्होंने बताया रोहित श्रीवास्तव, संयुक्त आयुक्त आडिट, राज्य कर रूद्रपुर को नगर पालिका रामनगर,नैनीताल,भवाली,भीमताल एवं नगर पालिका कालाढूंगी का व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है तथा नरेन्द्र सिंह वित नियंत्रक उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं नगर पंचायत लालकुआं का व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें