Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

डीएम वंदना ने किया पोलिंग बूथों का धरातलीय निरीक्षण! पढ़ें चुनाव अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर निकाय निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने नैनीताल के विभिन्न बूथो,काउंटिंग सेंटर, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं वोटिंग का लिया जायजा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री के आगमन की तैयारी* *प्राधिकरण पर अतिक्रमणकारी भारी*! पढ़ें हरिद्वार अपडेट...

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनीताल पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंची जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपनी भागीदारी निभाते हुए नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2025 में अधिक से अधिक मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करने के लिए कहा।जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने जीजीआईसी नैनीताल मतदान केंद्र के बूथों का निरीक्षण करते हुए मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान मतदान व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान कार्मिकों से अब तक हुए मतदान प्रतिशत की जानकारी ली। उन्होंने मतदान कार्मिकों का मनोबल बढ़ाते हुए पूरी सतर्कता एवं सावधानी से कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लखन मेहता* बने यूके महिला फुटबाल संघ उपाध्यक्ष! *वीरेंद्र दानू* प्रदेश उप सचिव नियुक्त! पढ़ें खेल समाचार...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें