
एलपीजी गैस कालाबाजारी पर अभी तक 6 मुकदमे दर्ज; 210 घरेलू व 139 व्यवसायिक तथा 13 छोटे सिलेंडर जब्त
एलपीजी गैस की कालाबाजारी को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में निरंतर छापेमारी की कार्रवाई गतिमान है।
देहरादून, दिनांक 28 मार्च, 2026
जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) द्वारा निरंतर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में क्यूआरटी टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 7 गैस एजेंसियों एवं 87 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 05 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के तहत अब तक जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी से संबंधित 6 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। साथ ही अभियान के दौरान कुल 210 घरेलू, 139 व्यावसायिक एवं 13 छोटे गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस की कालाबाजारी एवं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी अथवा अनियमितता की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा जनहित में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
—-0—-
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
“उत्तराखंड श्रम विभाग की डिजिटल पहल को राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण सम्मान”
ब्रेकिंग न्यूज: *पीएम आवास योजना के लिए फार्म भरने वालों की बनभूलपुरा में उमड़ी भीड़*! देखें (vdo) अधिकारी क्या कहते हैं…
बड़ी ब्रेकिंग:आई0डी0पी0एल0 चौकी पर नियुक्त समस्त स्टाफ को SSPने किया निलंम्बित।