
देहरादून, 17 मार्च
संवाददाता
(बेणीराम उनियाल )
एनएसएस निःस्वार्थ समाजसेवा का मंच है : प्रोफेसर (डॉo) सुनयना रावत
डॉo बिद्युत बोस ” रेडक्रास बैज ऑफ़ ऑनर” से सम्मानित
राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं को नि:स्वार्थ समाज सेवा करने की प्रेरणा देता है। यह वह मंच है जहाँ युवा स्वयंसेवी इसके आदर्श वाक्य “नॉट मी – बट यू “के अनुरूप अपने सुख और आराम को त्यागकर दूसरों का दुःख-दर्द दूर करने में आनंद की अनुभूति करते हैं।
उक्त विचार राज्य अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रोफेसर (डॉo) सुनयना रावत ने डीबीएस कॉलेज के छात्रों के बाल भवन में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने छात्रों को रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचाने को समाजसेवा का सरलतम माध्यम बताते हुए श्री अनिल वर्मा द्वारा 155 बार रक्तदान करने की सराहना करते हुए छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।
अति विशिष्ट अतिथि हेoनoबo केंद्रीय विश्वविद्यालय समन्वयक प्रोफेसर (डॉo) आर एस नेगी ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवी स्वच्छता अभियान, श्रमदान ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य,शिक्षा और स्व-रोजगार से सम्बंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी जरूरतमंद लोगों को पहुंचा रहे हैं l साथ ही मतदाता अधिकार , उपभोक्ता संरक्षण, सूचना का अधिकार, साइबर क्राइम आदि की जानकारी देकर भी आम लोगों को जागरूक कर रहे हैं l


विशिष्ट अतिथि एनएसएस के यूनिवर्सिटी को-आर्डिनेटर प्रोफेसर (डॉo) राकेश नेगी ने कहा कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है l समाज सेवा के विभिन्न रूप हैं। यदि शिक्षा ग्रहण कर रहे युवा अपना कुछ समय निकालकर अशिक्षित, गरीब, असहाय, जरूरमंद या भटके हुए लोगों की सहायता अथवा उनका उचित मार्गदर्शन करके उनकी समस्याओं से उन्हें निज़ात दिलाने में सक्षम साबित होते हैं तो यह एक श्रेष्ठ नागरिक के रूप में उनकी वास्तविक सनाज सेवा है l
विशेष सम्मान समारोह के तहत एनएसएस राज्य अधिकारी डॉo सुनयना रावत, विo विo समन्वयक डॉo राकेश नेगी, डीबीएस प्राचार्य डॉo अनिल पाल तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉo बिद्युत बोस शिविर में कुशल प्रशिक्षण देने विशेषकर 155 बार रक्तदान हेतु डॉo अनिल वर्मा को “एनएसएस महा रक्तदानी अवार्ड” से सम्मानित किया l साथ ही रेडक्रॉस द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉo बिद्युत बोस को सफल शिविर संचालन हेतु “रेडक्रॉस बैज ऑफ़ ऑनर “ से सम्मानित किया गया।
अतिथियों द्वारा शिविर के समस्त प्रतिभागी स्वंसेवियों को प्रमाण पत्र देकर तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व डॉo सुनयना, डॉo आर एस नेगी डॉo अनिल वर्मा, डॉo अनिल पाल, डॉo बिद्युत बोस महासचिव राज्य बाल कल्याण परिषद् श्रीमती पुष्पा मानस तथा श्री वीरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
तत्पश्चात कमांडर अथर्व थपलियाल के नेतृत्व में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिद्दार्थ नेगी, तेजपाल सिंह, राहुल बिष्ट, श्रीयांश बडोला, सूरज वर्मा, वैभव भारद्वाज तथा सिद्धार्थ नेगी, कृष रावत, आयुष, तेज पाल सिंह रावत, मयंक, गौरव सेमवाल आदि ने महाभारत पर आधारित एकांकी नाटक “दानवीर कर्ण” में कृष्ण – अर्जुन व कर्ण के वार्तालाप का मार्मिक दृश्य प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। नंदा देवी राज जात यात्रा के साथ ही गढ़वाली, कुमाऊनी तथा जौनसारी लोकगीतों व लोकनृत्यों की श्रृंखला ने दर्शकों को बार बार तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।
तत्पश्चात कैंप कमांडर अथर्व थपलियाल ने शिविर में संपन्न प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथि व यूथ रेडक्रॉस कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने सात दिवसीय शिविर के दौरान उत्तराखंड के सर्वाधिक संवेदनशील विषय आपदा प्रबंधन से सम्बंधित घरेलू एवं जंगल की आग, अग्निशमन, भूकंप,भूस्खलन, बादल फटना, बिजली गिरना, अतिवृष्टि, बाढ़ आदि के उपरांत मलबे में फंसे घायलों, मरीजों तथा दिव्यांगजनों को सुरक्षित निकालने के ईमेरजेंसी मेथड्स ऑफ़ रेस्क्यू, रोप रेस्क्यू का तथा प्राथमिक चिकित्सा में हार्ट अटैक के दौरान सीoपीoआरo (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन ) आदि का विधिवत प्रशिक्षण दिया साथ ही रक्तदान, थैलेसेमिया, डेंगू,टीoबीo, रोड सेफ्टी एवं नशामुक्ति , मतदाता अधिकार आदि जागरूक किया। दधीचि देहदान समिति सदस्य के रूप में नेत्रदान, अंगदान तथा देहदान के उद्देश्य,कार्य प्रणाली व गतिविधियों की जानकारी दी।
मनोवैज्ञानिक अवनीत कौर द्वारा “मानसिक स्वास्थ्य”, पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तराखंड श्रीमती आशा पैन्यूली द्वारा “सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास” तथा पूर्व प्रधानाचार्य आनंद मणि सेमवाल द्वारा “नशामुक्त जीवन” विषयों पर व्याख्यान दिए गए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉo बिद्युत बोस ने बताया कि शिविर में स्वच्छता, अनुशासन, कार्य दक्षता, व्यवहारकुशलता, पोस्टर, नाटक आदि प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। शिविर में प्रतिदिन प्रभात फेरी, श्रमदान, पी टी, व्यायाम, भजन कीर्तन, योग, खेलकूद के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये ।साथ ही गांव-गांव में जाकर “खेल-खेल में शिक्षा”, “प्लाग एंड रन”तथा सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक व मतदान, नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उस अवसर पर डॉo अटल बिहारी बाजपेयी, डॉo के o पी सिंह, डॉo पारितोष सिंह, डॉ0 अरविन्द चौधरी, डॉo दिलीप शर्मा, डॉo अभिषेक गुप्ता , डॉo देवेश सिंह, पूर्व कमांडर हर्षल दीप सिंह, अभय चौहान, अमित चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कमांडर अथर्व थपलियाल तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉo बिद्युत बोस ने किया।
डॉo अनिल वर्मा
सदस्य,जिला प्रबंधन समिति
एवं
मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी
,आपदा प्रबंधन
यूथ रेड क्रॉस कमेटी
8077662241
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज : *रक्षा मंत्री राजनाथ 21 मार्च को हल्द्वानी में*! पढ़ें नैनीताल अपडेट…
उत्तराखंड में नई व्यवस्था लागू, व्यावसायिक एलपीजी का जनपदवार आवंटन शुरू- अपर आयुक्त खाद्य
बिग ब्रेकिंग: सौरमंडल में चुनाव संपन्न राजा पद पर देवगुरु बृहस्पति एवं मंत्री पद पर सेनापति मंगल हुए निर्वाचित।