Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका सुमित यादव नामक छात्र पर शक! दी रिपोर्ट! पुलिस कर रही पीएम रिपोर्ट का इंतजार! पढ़ें हिमांशु पाण्डे की मौत पर उठते सवाल…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र में हल्दुचौड़ निवासी ग्राफिक एरा के छात्र दिव्यांशु पांडे की लाश मिलने के बाद आज परिजनों ने पुलिस क्षेत्र अधिकारी से मुलाकात करते हुए दिव्यांशु की हत्या के आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। जिसमें छात्र सुमित यादव और उसके साथियों पर शक जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *यूयूएसडीए* द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा! पढ़ें... क्या बोले सांसद*अजय भट्ट*...

परिजन कहते हैं उसे सुमित यादव ने बहुत परेशान किया था।

परिजनों का कहना है कि दिव्यांशु की हत्या की गई है और उसकी आत्महत्या में बदलने का प्रयास किया गयाहै। ग्रामीणों ने हल्द्वानी बहुउद्देशीय भवन में पुलिस क्षेत्र अधिकारी से मुलाकात करते हुए तत्काल मामले का खुलासा किए जाने की मांग कीहै।

वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है पुलिस क्षेत्राधिकार नितिन लोहानी का कहना है कि अभी बॉडी पोस्टमार्टम के लिए गई है मेडिकल बोर्ड बनाया गया है जो की पोस्टमार्टम करेगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी आगे की जांच शुरू करेगी फिलहाल परिवार को भी पुलिस द्वारा की जाने वाली सारी कार्रवाई से अवगत कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री के आगमन की तैयारी* *प्राधिकरण पर अतिक्रमणकारी भारी*! पढ़ें हरिद्वार अपडेट...

गौरतलब है कि कल मंडी चौकी क्षेत्र में जंगल के अंदर ग्राफिक एरा के छात्र दिव्यांशु पांडे की लाश मिली थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें