Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

नैनीताल जनपद में 12 हजार दिव्यांग पंजीकृत! पेंशन मात्र 6100 को मिल रही! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल । मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने बताया कि जनपद में लगभग 12000 दिव्यांगजन पंजीकृत हैं। पंजीकृत के सापेक्ष पेंशन के पात्र 6100 दिव्यांगजन पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि राज्य के समस्त दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किये जाने हेतु जनपद में सर्वे कार्य तत्काल किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री के आगमन की तैयारी* *प्राधिकरण पर अतिक्रमणकारी भारी*! पढ़ें हरिद्वार अपडेट...

उन्होंने बताया कि बाल विकास विभाग के अधीनस्त तैनात आंगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिका द्वारा दिव्यांगजन सर्वे का कार्य किया जायेगा इस हेतु सर्वे कार्य करने हेतु सम्बन्धित को न्यूनतम राशि भी प्रत्येक दिव्यंागजन हेतु दी जायेगी।

उन्होंने कहा सर्वे निर्धारित प्रारूप पत्र फोटो, दिव्यांग प्रमाण पत्र आधारकार्ड एवं वोटर आईडी की छायाप्रति भी संलग्न की जायेगी तथा सर्वेकर्ता का पूरा नाम, पदनाम, मोबाइल नम्बर अंकित करना आवश्यक है।

उन्हांेने इस कार्य हेतु विकास खण्ड में तैनात समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा सहायक समाज कल्याण अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री अमित शाह का देहरादून आगमन पर सीएम पुष्कर धामी ने किया स्वागत*! पढ़ें राजधानी देहरादून अपडेट...

उन्होंने कहा नामित नोडल अधिकारी सर्वेकर्ताओं, सहायक समाज कल्याण अधिकारियों एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र से समन्वय कर सर्वे कार्य 24 फरवरी 2025 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्हांेने बताया नगरीय क्षेत्रों में सर्वे कार्य नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 के पश्चात किया जायेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें