Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लालकुआं निकाय चुनाव और समस्या! पढ़ें प्रधान संपादक जीवन जोशी की अपनी बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। (जीवन जोशी प्रधान संपादक) निकाय चुनाव में फिर से एक बार लालकुआं की ज्वलंत समस्या उठने लगी है! सबसे पहली मांग भू स्वामित्व की है जिसके लिए जनता लंबे समय से मांग करती आ रही है! बाइपास, बस अड्डा, अस्पताल का उच्चीकरण, सीमा विस्तार, ट्रांसपोर्ट नगर सहित कई मांग इस निकाय चुनाव में उठ रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बेरोजगारी भी एक नया मुद्दा इस निकाय चुनावों में सामने आया है! आने वाले चेयरमैन के लिए समस्याओं का पहाड़ जहां सामने है वहीं सवाल यह उठता है कि शहर की समस्या का हल किसकी जीत पर होगा !

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नव संवत्सर आत्मा के जागरण का पर्व है! यह दिन ब्रह्मा द्वारा सृष्टि रचना के प्रारंभ का प्रतीक माना जाता है! पढ़ें: नव संवत्सर पर खास अपडेट...

चुनाव चल रहा है तमाम तरह की बातें उठती है लेकिन सवाल यहां भी आकर उत्तर में बदल जाता है जब सियासत की तरफ नजर जाती है! सरकार भाजपा की है निकाय चुनाव कौन जीतेगा ? निर्दलीय या कांग्रेस ?

लालकुआं निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रेम नाथ पंडित हैं तो कांग्रेस से डॉ अस्मिता मिश्रा मैदान में डटी हैं! निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र लोटनी ने भी जीत की तरफ अपने कदम बढ़ने का दावा किया है!

इसके अलावा कांग्रेस के बागी माजिद ने भी मुस्लिम समाज से एकजुट होकर अपना वोट डालने की अपील की है जिससे चुनाव रोचक मोड पर पहुंच रहा है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मुख्य सचिव उत्तराखंड दो दिन नैनीताल में*! पढ़ें : जारी कार्यक्रम...

जिसके पास कार्यकर्ता होंगे और मैनेज करने की अद्भुत कला होगी वह इस चुनाव को फतह करेगा! इस चुनाव में सभी प्रत्याशी जन संपर्क अभियान में जुटे हैं देखना है जनता किस करवट बैठेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें