Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

भाजपा प्रत्याशियों को विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने दिए जीत के लिए टिप्स! पढ़ें क्या बोले विधायक…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजई बनाने के लिए आज भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सरदार गुरदीप सिंह के आवास पर आयोजित की गई जिसमें चेयरमैन प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित को भारी मतों से विजई बनाने के लिए विधायक डा मोहन बिष्ट ने कार्यकर्ताओं की टिप्स दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा 12 जनवरी को सांसद अजय भट्ट के रोड शो कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी शुरू करने पर विचार विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी

इस बैठक में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सबने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

विधायक डा मोहन बिष्ट कहा भाजपा इस देश और राज्य की रूलिंग पार्टी है और विकास भी भाजपा कर सकती है। उन्होंने कहा हर घर भाजपा प्रत्याशी पहुंचे और प्रत्येक मतदाता तक अपनी बात पहुंचाएं।

उन्होंने कहा व्यक्तिगत रूप से जन संपर्क अभियान तेज किया जाए जिससे भाजपा के पक्ष में जोरदार माहौल बनाने के लिए जुटना होगा।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने कहा उनकी जीत लालकुआं की आम जनता की जीत होगी।

इस दौरान चुनाव प्रभारी कमलेंद्र सेमवाल, सरदार गुरदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, पवन चौहान, हेमंत नरूला, लक्ष्मण खाती, संजय अरोड़ा, तारा पाण्डेय, नेहा आर्या, ममता चौहान, जीवन कबडवाल, राजकुमार सेतिया, हरीश नैनवाल, बॉबी सम्मल, दीवान बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, इल्मा, जगदीश अग्रवाल, आशीष भाटिया, सचिन अग्रवाल, अरुण प्रकाश, विनोद श्रीवास्तव, धन सिंह बिष्ट, मनोज मौर्या , गोविंद राणा, कुंदन आर्या मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *हाट कालिका इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक मनोज परिहार का निधन*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

बैठक का संचालन संजीव शर्मा ने किया और अध्यक्षता हरीश नैनवाल ने की।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें