Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

*ब्रेकिंग न्यूज* बैठक स्थल में सांसद को मिली शराब की बोतल, सिगरेट और भी बहुत कुछ! पढ़ें हाल = ए सरकारी गेस्ट हाउस…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आम लोग सोचते हैं कि सरकारी गेस्ट हाउस में नेता अधिकारी आते हैं और मीटिंग कर चले जाते हैं! सरकारी गेस्ट हाउस की एक गरिमा रही है!

ADVERTISEMENTS Ad

लेकिन अफसोस है यहां मिली शराब की बोतले! सांसद अजय भट्ट ने जताई कड़ी नाराजगी।

कुमाऊं कमिश्नर को मौके से किया फोन, सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए इसे गंभीर चिंता का विषय बताया।

नशे के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी में बड़ा कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  *धाकड़ से धुरंधर बने पुष्कर धामी की धुआंधार बल्लेबाजी शुरू*! पढ़ें : *प्रधान संपादक जीवन जोशी" का नजरिया...

एम.बी. कॉलेज में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद व पूर्व केंद्रीय अजय भट्ट अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ठंडी सड़क स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे।

तो वहां का दृश्य देखकर वे हैरान रह गए।गेस्ट हाउस के कमरे खुलते ही वहां शराब की खाली बोतलें, सिगरेट के खोखे ताश की गड्डियां और कूड़े के ढेर मिले।

यह दृश्य देखकर सांसद अजय भट्ट हतप्रभ रह गए और तुरंत गेस्ट हाउस के अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया, जहां अन्य कमरों में भी हालात कुछ ऐसे ही मिले मौके की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने तुरंत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को फोन कर अपनी नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *जनगणना 2027 के मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरु*!पढ़ें कब से होगी मकान/प्रतिष्ठान की गणना...

और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद तत्काल हल्द्वानी तहसीलदार मनीषा बिष्ट मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है।

और ऐसे में किसी सरकारी परिसर में इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पी.एस. बृजवाल से भी फोन पर बात कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

फोटो- सांसद की बैठक के दौरान ठंडी सड़क स्थित लोक निर्माण के गेस्ट हाउस में पड़ी शराब व बियर की खाली बोतले ताश की गड्डी व कूड़े का ढेर।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें