Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: चैक बाउंस होने पर जेल के साथ ही डेढ़ लाख अतिरिक्त देने का आदेश! पढ़ें रुद्रपुर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पांच लाख का चैक बाउंस होने पर न्यायालय ने एक आरोपी व्यापारी को छह माह की कठोर कारावास की सजा सुनाई साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर छह लाख पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार कोरस मोटर्स रुद्रपुर के मालिक कपिल अरोरा की माता रचना अरोरा द्वारा अपने अधिवक्ता गुरबाज सिंह एवं सुरेंद्र नरूला के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट शम्भूनाथ सेठवाल की अदालत में परिवाद दायर कर बताया कि व्यापारी गौरव अग्रवाल निवासी गल्ला मंडी रुद्रपुर उनके पुत्र कपिल का मित्र था तथा घर पर आना जाना था जिस कारण वह उसे अपने पुत्र जैसा ही मानती थीं ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *हाट कालिका इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक मनोज परिहार का निधन*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

इसी बीच गौरव के द्वारा अपनी जरूरी अड़चन बताते हुए उनसे वर्ष 2019 में 05 लाख रुपए उधार लिए थे जो मार्च 2020 तक वापस करने का वादा किया गया था।

और आरोपी ने 18-03-2020 को उनके नाम से 5 लाख रुपए का चेक काट कर दिया था । जारी चेक गौरव के खाते में पैसा न होने से बाउंस हो गया।

मजबूरी में महिला को परिवाद दायर करना पड़ा, न्यायाधीश शम्भूनाथ सेठवाल ने दोनों पक्षों की सुनवाई एवं साक्ष्य के आधार पर आरोपी गौरव अग्रवाल को छह महीने की जेल की सजा और 6.50 लाख के जुर्माने से दंडित करने का आदेश दिया है। इस आदेश से व्यापारी और उसके परिवार में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मुख्य सचिव उत्तराखंड दो दिन नैनीताल में*! पढ़ें : जारी कार्यक्रम...
Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें