



बिंदुखत्ता। शहीद महेश सिंह भेसोड़ा व शहीद राम सिंह धामी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हुआ जिसमें खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया व प्रथम श्रेणी व दूसरे नंबर पर रही टीम को अतिथियों द्वारा शील्ड प्रदान की व नगद धनराशि भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने कहा खेल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए इससे युवा पीढ़ी नशे से दूर होगी और खेल एक योग है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कहा खेल से प्रतिभा चयन होता है इससे प्रतिभा उभरती है।
कांग्रेस नेता कुंदन सिंह मेहता ने कहा खेल मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा है इसलिए खेल भी जरूरी है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय, कांग्रेस नेता कुंदन सिंह मेहता, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, समाजसेवी किरन डालाकोटी, रमेश गोस्वामी, भाजपा नेता करम सिंह कोरंगा, आयोजक मंडल के मन्नू धामी, ईश्वर नेगी, हरीश धामी, उमेश मेहरा, रोहित मेहरा, गोविंद नेगी, मनोज नेगी, लखन मेहता, वीरेंद्र धामी, दीवान धामी, भूपेश नैनवाल, जगदीश चंद्र पाण्डेय, भाजपा नेता मोहित नाथ गोस्वामी, धर्म सिंह कोश्यारी, फकीर सिंह धामी, भाजपा नेता मनीष बोरा, चामू राणा, नारायण सिंह चोडिया, सागर चुफाल, सुनील मेहरा, हरमल सिंह मेहरा, बलवंत कोश्यारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *राज्य की दिशा और दशा तय करता है बिंदुखत्ता*! पढ़ें *प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की कलम से…
ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री अमित शाह का देहरादून आगमन पर सीएम पुष्कर धामी ने किया स्वागत*! पढ़ें राजधानी देहरादून अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व अभिलेखों का काम निजी व्यक्तियों से कराने पर दो रजिस्ट्रार कानूनगो पदावनत*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…