Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

बुनियाद जितनी गहरी होगी भवन उतना ऊंचा उठ जाएगा! पढ़ें भीमताल अपडेट…बच्चे देश का भविष्य… डा.हरीश बिष्ट

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। प्रशासक ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने नेचर वैली इंटरनेशनल स्कूल द लर्निंग ट्री फाउंडेशन सड़ियाताल ज्योलिकोट के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि बतौर कहा बच्चे ही इस देश का भविष्य हैं।

कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आजाद भारत में भी मुगलकाल की याद ताजा*! *दिल्ली से हल्द्वानी आ रही लड़की ने जंगल में छिपकर बचाई अस्मत*! पढ़ें : शर्मनाक घटना...

मुख्य अतिथि प्रशासक ब्लॉक प्रमुख भीमताल डाo हरीश सिंह बिष्ट ने विद्यालय परिवार व छात्र छात्राओ को वार्षिकोत्सव की शुभकामना देते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ साथ गुण वान बनाने का सभी अभिभावकों को संदेश दिया।

उन्होंने कहा बच्चे देश का भविष्य है नींव तैयार हो रही है उसमें जितनी मंजिल भी चाहे नीव की मजबूती के हिसाब से उतनी मंजिल खड़ा कर सकते हैं उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए खुली आंखों से सपना देखकर लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करें।

साथ ही नशे से दूर रहने साथ ही नौनिहालों को उनकी रुचि के अनुसार ढालने की अपील की उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया मेघावी छात्र छात्राओ को पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता की जनता में गुस्सा बढ़ रहा*! *लोग बोले नगरपालिका वापस करवाने वाले लोग बनवाएं राजस्व गांव*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

इस अवसर पर मैनेजिन डायरेक्टर हरीश शर्मा ,सोनिया शर्मा प्रधान हरगोविंद रावत ,रजनी रावत, राम दत्त चन्याल, अमित कुमार ,शेखर भट्ट, धीरेंद्र जीना ,पीआरडी ब्लॉक कमांडर, हीरा सिंह जीना,भुवन सिंह जीना सहित अन्य ग्रामीण छात्र छात्राएं शिक्षक मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें