Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

अमित शाह के घर भाजपा नेताओं की बैठक खत्म, यह होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

Ad
खबर शेयर करें 👉

…..

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेता मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सरकार गठन पर चर्चा करने पहुंचे हैं। उत्तराखंड में आज होने वाली विधायक दल की बैठक टाल दी गई है।
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत मिला है। इसके बाद से भाजपा में मुख्यमंत्री के चयन के लिए माथापच्ची का दौर जारी है। उत्तराखंड के नेताओं की दिल्ली दौड़ लग रही है। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बने सस्पेंस के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक अचानक दिल्ली कूच कर गए। उत्तराखंड के कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेता मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सरकार गठन पर चर्चा करने पहुंचे। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक सम्पन्न होने के बाद कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक कल शाम देहरादून में होगी। मैं अब देहरादून के लिए रवाना हो रहा हूं। वहीं मदन कौशिक ने बताया कि सभी नेताओं से सुझाव लिए गए है। कल बैठक में नेता का नाम तय होगा। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर शपथ लेंगे। फिर विधानसभा में विधायकों की शपथ होगी। बता दें, उत्तराखंड में आज होने वाली विधायक दल की बैठक को टाल दिया गया था। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक संपन्न होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के घर पर बैठक हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: मिशन: २०२७ *तो क्या सीएम पुष्कर धामी को बनना पड़ेगा धुरंधर*! *क्या अंकिता भंडारी प्रकरण बनेगा गले की हड्डी*! पढ़ें : खास अपडेट...

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। चर्चाओं में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं। उनके अलावा विधायकों में कद्दावार नेता सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी के नाम की भी चर्चा है। एक नाम लैंसडौन के विधायक दिलीप सिंह रावत का भी चर्चाओं में शामिल हुआ है।

इससे पहले दिल्ली में उत्तराखंड भवन में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व (मुख्यमंत्री के चेहरे पर) निर्णय लेगा।

भाजपा विधायक देहरादून पहुंचने शुरू
नई सरकार के गठन को लेकर चल रही तैयारियों के बीच भाजपा के विधायकों का राजधानी देहरादून पहुंचना शुरू हो गया है। होली मनाने के बाद शनिवार शाम तक गढ़वाल मंडल के लगभग सभी विधायक देहरादून पहुंच गए हैं। रविवार दोपहर तक कुमाऊं मंडल के विधायकों के भी पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट!

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें