

उत्तराखंड में अब भाजपा ने सीएम पुष्कर धामी को सर्वे सर्वा ही नहीं बल्कि पूरे देश के सबसे धुरंधर मुख्यमंत्री का बैज पहना दिया है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी को अपना छोटा भाई बताया है तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धाकड़ से धुंआधार बैटिंग करने वाला धुरंधर कह कर उप नाम दिया है!
अब धुरंधर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को चुनाव में अपनी धुरंधरगिरी साबित करनी है! कैसे पुनः सरकार 2027 में भाजपा की वापसी करेगी! कैसे समीकरण पार्टी के अनुरूप होंगे! आस्तीन के सांप कितने गुल खिलाते हैं ये महत्वपूर्ण होगा! धामी सरकार के सिर पर चुनाव जीतने की जिम्मेदारी मानो हाइकमान ने डाल दी है!
विपक्ष कांग्रेस होगी या उक्रांद अभी ये तय नहीं है! क्योंकि अंदर खाने कांग्रेस/भाजपा हटाओ तीसरा मोर्चा बनाया जाय वाली मुहिम तेजी से चल रही है! उक्रांद इस चुनाव में अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस और भाजपा को घेरने की तैयारी में जुट गया है!
धरातल पर अंकिता भंडारी प्रकरण की आग के जलते कोयले बुझे नहीं हैं जो कभी भी स्वत स्फूर्त आंदोलन का रूप ले सकते हैं! क्योंकि vip की गिरफ्तारी सीबीआई जांच जैसे कई मामले लोगों के जेहन में हैं जिसे उक्रांद मजबूती के साथ लेकर चल रहा है!
गैरसैंण बजट सत्र के दौरान उक्रांद के तेवर कुछ भूचाल लाने की तरफ इशारा करते हुए दिख रहे थे! उक्रांद तेजी के साथ संगठन मजबूत कर रहा है जो तीसरी ताकत के बढ़ने का संकेत दे रहा है!
धरातल पर विकास कार्य जहां नहीं हुआ है वहां भाजपा की नुकसान उठाना पड़ सकता है! कई जगह जन प्रतिनिधियों से जनता नाराज है ऐसे स्थानों पर सर्वे के बाद ही टिकट दिया जाना उचित होगा! कई जगह धरातल पर लोग नाराज हैं इसलिए नाराजगी को चुनावी वर्ष में दूर करने की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है!
कांग्रेस ने गैरसैंण राजधानी, अंकिता भंडारी प्रकरण सहित कई मोर्चो पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है! कांग्रेस के विधायक हरीश धामी मुख्यमंत्री को आमने सामने चुनाव लड़ने की धमकी दे रहे हैं!
चुनावी वर्ष में दर्जनों मुद्दे तलाश किए जाते हैं इसलिए धामी सरकार को धुरंधर की उपाधि को बचाए रखने के लिए खास मशक्कत करनी पड़ेगी क्योंकि आस्तीन के सांप और मौसमी दोनों ही चुनाव में हमलावर होते हैं इसका अंदाजा स्वयं मुख्यमंत्री को होगा!
सीएम होकर भी आस्तीन के सांप अपने ही घर खटीमा में डस गए! सीएम पुष्कर धामी सरकार को फूंक फूंक कर कदम रखने की जरूरत महसूस होती है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
मोटाहल्दू समेत कई स्थानों में सड़क पर पड़ी केबलों को एनएच ने कराया सुरक्षित! राहगीरों की सुरक्षा को लेकर ये दिए जरूरी निर्देश! पढ़ें राष्ट्रीय राजमार्ग अपडेट…
जनता इंटर कॉलेज बिंदुखत्ता में टाटा मोटर्स के सहयोग से हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
ब्रेकिंग न्यूज: *मां ने बेची डेढ़ लाख में तो दलाल ने दो लाख कमाए*! *सौदा बिगड़ा तो गुमशुदगी लिखनी पड़ी महंगी*! पढ़ें: कहां हुए रिश्ते तार-तार…