

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, सहपाठियों ने शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज में एक अतिथि शिक्षक पर बीएससी की छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर आक्रोशित सहपाठियों ने आरोपी शिक्षक को कॉलेज परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
छात्रा के अनुसार, 3 नवंबर को विभाग में जाते समय अतिथि शिक्षक ने उसकी पीठ और कमर पर गलत तरीके से स्पर्श किया था। दीपावली के चलते उसने उस समय शिकायत नहीं की। सोमवार को कॉलेज पहुंचने पर छात्रा ने अपने सहपाठियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया।
आक्रोशित छात्रों ने आरोपी शिक्षक को घेर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। छात्रों ने कॉलेज परिसर में शिक्षक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शिक्षक को छात्रों से बचाया और अपने साथ कोतवाली ले गई।
वहीं, छात्रा भी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में शिक्षक ने लिखित माफीनामा दिया और लगाए गए आरोपों को गलतफहमी बताया। शिक्षक के माफी मांगने के बाद छात्रा ने अपनी शिकायत वापस ले ली।
एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि छात्रा ने अब कार्रवाई कराने से इनकार किया है। वहीं, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने मामले में विभागीय जांच कराने की बात कही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
भीषण सड़क हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 गंभीर रूप से घायल
सांसद, डीएम और चेयरमैन ने भरा स्व गणना फार्म! पढ़ें रामनगर अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को लेकर गोष्ठी आयोजित*! *पत्रकारिता कभी समाप्त नहीं होगी लेकिन स्वरूप बदलता रहेगा*! पढ़ें~ क्या विषय था गोष्ठी का…