Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *मानवाधिकारआयोग की विशेष प्रतिवेदक ने किया जिला जेल का निरीक्षण*! पढ़ें~ कैदियों के लिए क्या दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने नैनीताल जिला कारागार का किया स्थलीय निरीक्षण। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास ने शनिवार को जिला कारागार, नैनीताल का स्थलीय निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS

निरीक्षण के दौरान शोमिता बिस्वास ने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के *रहन-सहन, खान-पान, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, वातावरण एवं सुरक्षा व्यवस्था* की बारीकी से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102 करोड़ से अधिक की सौगात

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों,रसोई घर, चिकित्सालय, मुलाकात कक्ष एवं पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भोजन की गुणवत्ता, मिलने वाली सुविधाओं तथा विधिक सहायता के बारे में पूछताछ की।

शोमिता बिस्वास ने कहा कि बंदियों के मानवाधिकारों का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जेल में सभी बंदियों को नियमानुसार पौष्टिक भोजन, स्वच्छ वातावरण, समय पर चिकित्सा सुविधा और विधिक सहायता मिलनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों के कल्याण, कौशल विकास, शिक्षा एवं पुनर्वास के लिए चलाई जा रही योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  खनन कारोबारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! गौला के 431 और नंधौर के 50 वाहनों का हुआ मालिकाना हक ट्रांसफर

उन्होंने महिला बंदियों, वृद्ध एवं बीमार बंदियों की विशेष देखभाल, बच्चों के साथ रह रही महिला बंदियों के लिए आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोविजन अधिकारी वर्षा आर्या जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजना नेगी, उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर , सब इंस्पेक्टर चंपा जोशी , बाल कल्याण पुलिस अधिकारी निशु गौतम , जेल अधीक्षक सजीव, चिकित्साधिकारी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें