

पिथौरागढ़:
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में काली एवं गोरी नदियों के संगम पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘जौलजीबी मेले’ का दीप प्रज्ज्वलित कर औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत-नेपाल की साझा संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए 102.72 करोड़ रुपये की 25 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही, मेले के भव्य आयोजन के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।
24 योजनाओं का शिलान्यास और 1 का लोकार्पण
जौलजीबी मेले के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्रवासियों को कुल 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास (लागत 102.48 करोड़ रुपये) और एक योजना का लोकार्पण (लागत 24 लाख रुपये) सौंपा गया।
शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाएं:
- पिथौरागढ़ में नया सर्किट हाउस: 23.26 करोड़ रुपये की लागत से नवीन राज्य अतिथि गृह का निर्माण।
- बाढ़ सुरक्षा योजना: 36.10 करोड़ रुपये की लागत से खोतिला एवं घाटधार क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य।
- पेजयल योजना: 13.38 करोड़ रुपये की लागत से घाट पंपिंग पेयजल योजना से संबंधित कार्य।
- मोटर सेतु निर्माण: 8.80 करोड़ रुपये की लागत से रामगंगा नदी पर मोटर पुल का निर्माण।
- इसके अलावा सड़क, शिक्षा, पर्यटन, सिंचाई और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी कई अन्य योजनाओं की भी नींव रखी गई।
- कनालीछीना विकासखंड में संपर्क मार्ग एवं हिमालय दर्शन शेड से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया गया।
भारत-नेपाल संबंधों और साझा संस्कृति का जीवंत प्रतीक
मेले को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐतिहासिक जौलजीबी मेला भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत, आपसी सौहार्द और व्यापारिक संबंधों का एक अनूठा प्रतीक है। सदियों से यह मेला दोनों देशों के नागरिकों को सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का काम करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, और इन क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जितेंद्र प्रसाद, विधायक डीडीहाट श्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक धारचूला श्री हरीश धामी, नगर निगम पिथौरागढ़ की महापौर श्रीमती कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार भटगांई, पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे सहित बड़ी संख्या में भारत और नेपाल के नागरिक उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *मानवाधिकारआयोग की विशेष प्रतिवेदक ने किया जिला जेल का निरीक्षण*! पढ़ें~ कैदियों के लिए क्या दिए निर्देश…
74वें राजकीय गौचर मेले का भव्य आगाज: मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ और सीमांत विकास पर दिया जोर
कोटद्वार में खूनी संघर्ष: जंगल में घास लेने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर भालू का जानलेवा हमला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम