

लालकुआं। शहर में कच्ची शराब बेचने वालों को शराब की आपूर्ति करने वाले को बिंदुखत्ता पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम ने 153 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।
बताते चलें प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्धआवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।
प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी0 सी0 फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान आज दिनांक- 11.05.2024 को बलजीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम कुईखेड़ा थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर, उम्र-34 वर्ष को इमली घाट गोला नदी के पास, जंगल के किनारे से 153 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा-60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम
1- उ0नि0 सोमेंद्र सिंह
2- कांस्टेबल तरुण मेहता
3-कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला
कोतवाली लालकुआं
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
Breeking news*सांसद अजय भट्ट ने बजट को बताया दूरदर्शी और कर्तव्य निष्ट बजट*! पढ़ें किसका जताया आभार…
Breeking news: *मिट्टू की फुर्तीली पूँछ एकदम स्थिर हो गई*! पढ़ें: *बाल कलाकार क्यों डरे परीक्षा से*…
Breeking news: *2027 के विधानसभा चुनाव में क्या भाजपा पंजाब फतह करेगी* ?*जटिल समस्या से घिरती भाजपा*! पढ़ें : “पंजाब की ताजा” अपडेट…