

हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात कर देवभूमि ट्रक आनर्स वेलफेयर महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा वार्ता के पश्चात दो दिनों से चल रही ट्रांसपोर्ट की हड़ताल को समाप्त किया।
आयुक्त को वार्ता के दौरान देवभूमि ट्रक आनर्स वेलफेयर महासंघ द्वारा बताया गया कि वाहन को पासिंग क्षमता के अनुसार माल ले जाने की अनुमति प्रदान की जाए, ओवरलोड वाहनों के द्वारा दुर्घटना के साथ ही सडक मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित होता है साथ ही वाहनों का चालान बार-बार होना तथा फिटनेस संचालन के सम्बन्ध के साथ ही रामनगर तथा टनकपुर मे कांटे लगाने का अनुरोध किया।
जिस पर वार्ता सकारात्मक हुई। आयुक्त ने कहा समस्याओं का समाधान प्रशासन के साथ ही पुलिस एवं आरटीओ स्तर से किया जायेगा।
आयुक्त ने कहा कि ट्रक आनर्स की अधिकांश समस्या का समाधान कर लिया गया है कुछ मुददे शासन स्तर के हैं उन प्रकरणों में शासन स्तर पर पत्राचार किया जायेगा।
सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही हुई है जल्द ही सभी पर अनुपालन किया जायेगा। वार्ता के दौरान डीआईजी योगेन्द्र रावत, आरटीओ संदीप सैनी,अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान,उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, एएसपी हरबंश सिंह के साथ ही अध्यक्ष देवभूमि ट्रक आनर्स वेलफयेर राकेश जोशी एवं ट्रासपोर्टर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री के आगमन की तैयारी* *प्राधिकरण पर अतिक्रमणकारी भारी*! पढ़ें हरिद्वार अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज *महिला दिवस पर राज्यभर में आयोजित होंगे जन सुनवाई कार्यक्रम*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *मौत के भय से गुलाल तक जीवन का सफर*! पढ़ें : *भयावह यात्रा वृतांत* दुबई से भारत…