Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *जब दीपेंद्र कोश्यारी और विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट गले मिले*! पढ़ें : *क्या होली के रंग में घुला सियासत का रंग*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं! आज समूचे क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया वहीं रंगों के पर्व होली पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में राजनीति की एक दिलचस्प और सकारात्मक तस्वीर सामने आई।

ADVERTISEMENTS Ad

होली मिलन कार्यक्रम के दौरान लालकुआं से भाजपा विधायक मोहन बिष्ट और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश महामंत्री, जो लालकुआं से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, मंच पर गले मिलते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पांच पर मुकदमा दर्ज* 112 ट्रेटा पैक देशी शराब व 28 अध्धे विदेशी व देशी शराब 174 लीटर कच्ची शराब के पाउच बरामद! पढ़ें हल्द्वानी आसपास कितनी बिक रही अवैध शराब...

जैसे ही दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तालियों और नारों से स्वागत किया।

इस दृश्य ने साफ संदेश दिया कि संगठन और क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर भाजपा परिवार एकजुट है।राजनीतिक गलियारों में जहां संभावित चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं!

वहीं होली के मौके पर यह मेल-मिलाप कई संकेत छोड़ गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह तस्वीर क्षेत्र में समन्वय और मजबूती का प्रतीक है।

कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। लालकुआं के विकास के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल के ब्लॉक प्रमुख उतरे ग्राउंड जीरो पर*! पढ़ें कितने ग्रामों का दौरा कर क्या दिए निर्देश...

होली के रंगों में सजी इस तस्वीर ने यह भी दिखाया कि चुनावी सरगर्मियों के बीच संवाद और सौहार्द की राजनीति अब भी जिंदा है।

अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह रंग संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति में कैसे दिखाई देता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें