

भीमताल। मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार नैनीताल में सेवानिवृत्ति कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में मुख्य बिंदु ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र कोषागार को प्रेषित किए जाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया तथा यह भी अवगत कराया गया है कि जो कर्मचारी सीएससी सेंटर या कोषागार में नहीं पहुंच सकता है उन्हें जीवित प्रमाण पत्र बनाने हेतु उनके घर में भी सेवा प्रदान की जा सकती है।

बी डी पलड़िया, अध्यक्ष, गवर्नमेंट गवर्नमेंट वेलफेयर एसोसिएशन भीमताल के द्वारा मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल से अपील की गई है कि जिन कर्मचारियों के द्वारा गोल्डन कार्ड की सेवा देने से स्वीकार कर दिया गया है उनकी कटौती की धनराशि न्यायालय के आदेश अनुसार तत्काल वापस करने हेतु राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून से पत्र व्यवहार किया जाए ताकि कर्मचारियों की धारणाशी प्राप्त हो सके।
इस संबंध में मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि संबंधित धनराशि को वापस करने हेतु एक पत्र राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को प्रेषित किया जाएगा ताकि सेवानिवृत्ति कर्मचारियों की कटौती का अंशदान तत्काल प्राप्त हो सके।
संगठन के द्वारा अनुरोध किया गया है कि जनपद में कितने कर्मचारी के द्वारा गोल्डन कार्ड बंद किया गया है उसके सापेक्ष कितने कर्मचारी की धारणा से वापस की गई है नाम सहित संगठन को उपलब्ध कराई जाए ताकि अग्रिम कार्रवाई की जा सके तथा माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने के कारण आओ मानना याचिका उच्च न्यायालय नैनीताल में दायर की जा सके।
जिन कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड से कटौती की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है वह लिखित रूप से अपना आवेदन पत्र अपने संबंधित कोषागार या संगठन को भेजने का कष्ट करें ताकि उन्हें आयोजन पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने के लिए 20 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गहन जांच
ब्रेकिंग न्यूज: *स्टोन क्रशर स्वामी सुभाष ने महिला के खिलाफ दी तहरीर*! पढ़ें कितने रुपये हड़पने का लगाया आरोप…
हल्द्वानी में बड़ा हनीट्रैप कांड: स्टोन क्रशर कारोबारी को ब्लैकमेल कर हड़पे 4 फ्लैट और 7 करोड़, महिला समेत 7 पर केस