Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *पत्रकार मान्यता एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, संयुक्त निदेशक सूचना ने की समीक्षा*! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने अपने दो दिवसीय नैनीताल दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को जिला सूचना कार्यालय एवं मीडिया सेंटर नैनीताल में जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम एवं समस्त स्टाफ के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

ADVERTISEMENTS

समीक्षा बैठक में उन्होंने पत्रकार मान्यता के लंबित प्रकरणों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि मान्यता के लिए प्राप्त प्रत्येक आवेदन की नियमित रूप से पावती दी जाए तथा उसका समयबद्ध परीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद, डीएम और चेयरमैन ने भरा स्व गणना फार्म! पढ़ें रामनगर अपडेट...

आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए प्रकरण निदेशालय को प्रेषित किए जाएं।उन्होंने पत्रकारों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित प्रकरणों को भी समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए।

कहा कि पत्रकारों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर बिल जमा करने की जानकारी दी जाए तथा इस प्रक्रिया में उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि मीडिया सेंटर में पत्रकारों द्वारा रखी जाने वाली समस्याओं एवं मांगों को नियमित रूप से निदेशालय को प्रेषित किया जाए।

साथ ही लंबित भुगतान एवं अन्य प्रकरणों के निस्तारण के लिए नियमित फॉलोअप और आवश्यकतानुसार रिमाइंडर भी भेजे जाएं।अपने दौरे के दौरान डॉ. उपाध्याय ने मीडिया सेंटर में प्रेस प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित, सीएम धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मानित और की कई बड़ी घोषणाएं

उन्होंने पत्रकारों के सुझावों एवं समस्याओं को सुना और उनके द्वारा उठाए गए प्रकरणों पर निदेशालय स्तर से नियमानुसार उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जीवन चंद्र जोशी ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर समाधान का आश्वासन दिया गया। इस असवर पर कई पत्रकार और जिला सूचना अधिकारी नैनीताल मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें