

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र: मिनी उत्तराखंड की धरती बिंदुखत्ता में पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आगमन होने जा रहा है! यहां संजय नगर स्थित शिशु मंदिर प्रांगण में कुमाऊँ के दिवंगत कलाकार स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा की स्मृति में जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति और बिंदुखत्ता की जनता की ओर से 21.22 नवंबर 2026 को यादगार कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है!
मिनी उत्तराखंड में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम का श्री गणेश सीएम पुष्कर धामी और पूर्व राज्यपाल/मुख्यमंत्री भगत दा पहुंच कर करने जा रहे हैं!
नामचीन गायक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा के पुत्र पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एम बी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी नीरज मेहरा ने बताया उनके पिता की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सभी का स्वागत है और उम्मीद की जानी चाहिए कि गैर राजनीतिक कार्यक्रम में कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं करेगा!
प्रेस क्लब अध्यक्ष जीवन जोशी ने कहा है सीएम पुष्कर धामी का आगमन कुछ नया गुल खिलाएगा और जनता उनके स्वागत के लिए तैयार है। बताते चलें सीएम पुष्कर धामी और पूर्व राज्यपाल भगत दा के कई रिश्ते नाते यहां जुड़े हैं!
इधर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी उर्फ दीप भाई ने बताया कि स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा जी को श्रद्धांजलि कार्यक्रम है इसमें उनको याद करने का सबको समान अवसर मिलेगा क्योंकि प्रतिभा अमर रहती है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
हल्द्वानी में बड़ा हनीट्रैप कांड: स्टोन क्रशर कारोबारी को ब्लैकमेल कर हड़पे 4 फ्लैट और 7 करोड़, महिला समेत 7 पर केस
उत्तराखंड में सड़क और रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव ने चारधाम मार्ग के भूमि विवाद 15 दिन में निपटाने का दिया अल्टीमेटम
किच्छा में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, मारपीट कर बोलेरो में डालकर ले गए 6 युवक….