Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

कोतवाली नगर क्षेत्र के रिहायशी इलाके में लगी आग पर पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू! पढ़ें देहरादून अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

दूरगामी नयन संवाददाता देहरादून

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाली नगर क्षेत्र के रिहायशी इलाके में लगी आग पर पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू।

15 परिवारों को किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोतवाली नगर*आज दिनॉक 29/04/2024 को पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि शिवाजी मार्ग खुडबुडा मौहल्ला में आंगनवाडी केन्द्र के समीप किसी घर में आग लग गयी है, सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी गणों को सूचित कर पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बर्फबारी के बीच श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; उत्तराखण्ड पुलिस और आईटीबीपी के जवान शून्य से नीचे तापमान में भी मुस्तैद।

मौके पर सर्वप्रथम घटनास्थल के आस-पास की विद्युत आपूर्ति बन्द करवाकर राहत बचाव कार्य करते हुए तत्काल आग लगने वाले स्थान पर निवास करने वाले करीब 15 परिवारों के व्यक्तियों व उनके बच्चों को, जो अधिकतर भीषण आग के धुए में फॅस गये थे, सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया।

साथ ही आसपास निवास करने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुॅचाकर कुछ स्थानीय लोगों की सहायता से घरों में रखे सिलेण्डर व अन्य सामान हटवाए गए। तंग रास्तों से होते हुए फायर सर्विस की गाड़ी भी नजदीक से नजदीक पहुंची और स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस व कुछ स्थानीय लोगों की सहायता से करीब डेढ-दो घंटे की अथक परिश्रम के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

घटनाक्रम कोई जनहानि नहीं हुई पर प्रभावित स्थान पर रहने वाले अधिकांश परिवारों का घरेलू सामान पूर्णतः जल गया। आग लगने के कारण का स्पष्ट रुप से पता नही चल पाया है । आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें