Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

चुनाव से पूर्व मची कांग्रेस में भगदड़! राहुल गांधी की सोच का परिणाम! पढ़ें सम्पादक *जीवन जोशी* की अपनी बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल पड़ी हैं! नैनीताल जनपद में कांग्रेस में भगदड़ मच गई है! चुनाव से ठीक पहले असरदार कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ने का एलान करते जा रहे हैं जो कांग्रेस के लिए आत्मघाती कदम माना जा रहा है।

बताया जाता है कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग कर रहे थे लेकिन हाईकमान ने प्रकाश जोशी को टिकट देकर संग्राम को आमंत्रण दे दिया।

कांग्रेस नेता चाहते थे कि स्थानीय असरदार नेता को टिकट दिया जाए जिसमें भुवन कापरी, डा. महेंद्र सिंह पाल, तिलक राज बेहड़, हरीश धामी, के सी सिंह बाबा की चर्चा थी लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने करीबी प्रकाश जोशी को टिकट देकर पार्टी में भगदड़ मचा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री के आगमन की तैयारी* *प्राधिकरण पर अतिक्रमणकारी भारी*! पढ़ें हरिद्वार अपडेट...

नैनीताल जनपद में कांग्रेस के रोज नेता भाग रहे हैं जिसका फायदा भाजपा को हो सकता है। कांग्रेस को नैनीताल जनपद में भारी नुकसान होने की चर्चा चल रही है।भाजपा में शामिल होने वालों की लंबी सूची तैयार हो रही है।समझा जाता है कि पीएम नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर में आहूत जनसभा में उक्त लोगों को भाजपा में शामिल किया जाएगा।

नैनीताल जनपद की लालकुआं तहसील, कालाढूंगी तहसील में कांग्रेस को लगातार कार्यकर्ताओं की भगदड़ का सामना करना पड़ रहा है। देखा देखी कांग्रेस में भगदड़ और तेज होने का अनुमान है। इधर भाजपा को इसका चुनाव में लाभ होने की चर्चा भी होने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मौत के भय से गुलाल तक जीवन का सफर*! पढ़ें : *भयावह यात्रा वृतांत* दुबई से भारत...

इसके अलावा उत्तराखंड में दो स्थानों पर निर्दलीय प्रत्याशी बड़े दलों की नींद हराम कर रहे हैं।उत्तराखंड में कांग्रेस को इस चुनाव में भारी नुकसान होने का अंदेशा भी जताया जा रहा है।चुनाव के दौरान होने वाली सभाओं से भी जीत हार का गणित कुछ कुछ साफ होने लगेगा।

चुनाव आयोग का चाबुक भी चुनाव में राजनीतिक दलों को डरा रहा है। चुनाव आयोग ने कहा है किसी भी राजनीतिक दल को धन बल का प्रयोग करते पकड़ा तो कड़ी कार्यवाही होगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें