Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

जगत मर्तोलिया की मेहनत का असर! सीएचसी मुनस्यारी के दो वार्ड बने वातानुकूलित! पढ़ें कब होगा जनता को समर्पित…

Ad
खबर शेयर करें 👉

मुनस्यारी। सीएचसी मुनस्यारी के दो वार्ड बने वातानुकूलित अब जाड़ों के मौसम में गर्म हवा में पैदा होंगे नवजात 15 मार्च को बच्चों तथा महिलाओं को समर्पित होंगे दोनों वार्ड उत्तराखंड का पहला वातानुकूलित अस्पताल बना मुनस्यारी।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड राज्य के हिमालय क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी राज्य का पहला चिकित्सालय बन गया है, जहां पर 4.35 लाख रुपए की लागत से नवजात शिशु तथा गर्भवती महिलाओं के लिए दो वार्ड वातानुकूलित बनकर तैयार हो गए है।

15 मार्च को दोनों वार्ड सीमांत तहसील के नवजात शिशु तथा गर्भवती महिलाओं को समर्पित कर दिया जाएगा। चीन सीमा से लगा विकासखंड मुनस्यारी का यह क्षेत्र अत्यधिक ठंडा रहने वाले क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *14 जून को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा*! पढ़ें : डीएम ने क्या दिए हैं निर्देश...

जाड़ों में तो यहां का मौसम शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है। इस क्षेत्र में जून के तपिश के दौरान भी ठंड का एहसास होता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं तथा गर्भवती महिलाओं को ठंड के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अत्यधिक ठंड के कारण नवजात शिशु निमोनिया के शिकार हो जाते है। इस परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिला योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो वार्डो को वातानुकूलित करने का प्रस्ताव रखा।

मर्तोलिया का यह प्रस्ताव जिला योजना समिति को भाया और उसने 4.35 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी। कार्यदायी संस्था मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पिथौरागढ़ ने वार्डो को इस राशि से वातानुकूलित बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *चम्पावत पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय का कब्जा*! *भाजपा को मिली हार*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि 15 मार्च को दोनों वार्डों को क्षेत्र के नवजात शिशुओं तथा महिलाओं को उद्घाटन करने के बाद समर्पित कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड का यह पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है यहां नवजात गर्म हवाओं में नवजात पैदा होगा और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में गर्म हवाओं के बीच रहने का अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि इस तरह का नवाचार जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया के दूर दृष्टि सोच के कारण साकार हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दोनों वार्ड बनकर तैयार हो गए है। आजकल वातानुकूलित का वार्डों का ट्रायल चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें