Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

बार बार गौलापार को जाने वाला पुल कैसे हो रहा क्षतिग्रस्त! पढ़ें क्या कहते हैं लोग…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लंबे संघर्षों के बाद हल्द्वानी गौलापार का पुल बना इसके लिए चालीस दिन तक भूख हड़ताल तक की गई थी! सन 2008 में यह पुल टूट गया था! इसके बाद फिर पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी के नेतृत्व में आंदोलन हुआ तब कहीं पुल पांच साल में तैयार हो पाया था जो गत दिवस फिर गौला नदी में अवैध खनन होने के कारण चलने के लिए बंद हो गया है!

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी कहती हैं इस पुल के लिए जनता ने डेढ़ माह तक भूख हड़ताल की थी तब पुल बना था! इस पुल से वर्तमान में बाईपास का काम लिया जाता है! कुमाऊँ के लिए यह बाईपास रोड है!

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले व क्षेत्र में उसकी उपस्थिति पर प्रशासन सख्त, जनसुरक्षा हेतु व्यापक रणनीति तैयार

इसके अलावा चोरगलिया सितारगंज के लिए भी इसी पुल से आवागमन होता है। गत दिवस तेज नदी के बहाव से इसका एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है।

डीएम वंदना ने इसका धरातलीय निरीक्षण कर जल्द पुल को बनाने का आदेश मातहतों को दिया है। इस पुल के बंद होने से कुमाऊं मण्डल को जाने वाले वाहन दूसरे मार्ग से जा रहे हैं! इसके अलावा काठगोदाम में जो पुराना पुल है वही लोगों के लिए फिर एक रास्ता बचा है!

काठगोदाम वाले पुल की हालत भी उतनी ठीक नजर नहीं आती, पुल के बीचों बीच बनी सड़क में बड़े बड़े गड्ढे होने से इस पुल को भी खतरा हो सकता है।

दस साल में दो बार पुल में नुकसान हो गया लेकिन कभी इसकी जांच नहीं हुई कि यह किस कारण क्षतिग्रस्त हुआ! इस पुल को एनएच के अधिकारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं उनके कहने पर ही जनता के लिए इसे बंद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी*! पढ़ें: मौसम अपडेट...

लोगों के अनुसार अवैध खनन माफिया इसके लिए जिम्मेदार है! इसके साथ ही स्टेडियम को भी खतरा उत्पन्न हो गया है! नदी किनारे बने स्टेडियम की भी कोई गारंटी नहीं कि वह टिका रहेगा!

गौला पुल से आवागमन बंद होने से लोगों को अब काठगोदाम होकर जाना पड़ रहा है। इतनी जल्दी इस पुल के पुनः क्षतिग्रस्त होने पर तमाम तरह की चर्चा लोग कर रहे हैं! अधिकतर लोग खनन माफिया की करतूत इसे मान रहे हैं!

इसकी जांच होने पर ही ज्ञात होगा कि किन परिस्थितियों में पुल को नुकसान हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें