


बिंदुखत्ता कार्यालय
बिन्दुखत्ता/लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक द्रव्य पदार्थ की रोकथाम प्रचलित है जिनके दिशा निर्देश में और पुलिस उपाधीक्षक लालकुआं कोतवाली लाल कुआं और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लाल कुआं के दिशा निर्देशन में चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा शराब तस्कर राम सिंह उर्फ रामू पुत्र प्रीतम सिंह निवासी धोरा डाम नजीबाबाद थाना किच्छा उम्र 27 वर्ष से को चिंकी घाट तिराहा रावत नगर प्रथम बिंदुखत्ता के पास से 50 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम::
- उप निरीक्षक गौरव जोशी चौकी प्रभारी बिदुखत्ता
- सिपाही: तरुण मेहता, विरेंद्र रौतेला रौतेला, अशोक कंबोज
इसके अलावा शराब तस्कर दीपक सिंह उर्फ दीपू पुत्र स्वर्गीय माधो सिंह निवासी रावत नगर प्रथम बिंदुखता थाना लालकुआं उम्र 30 वर्ष को उसके घर रावत नगर प्रथम बिंदुखत्ता के पास से 50 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने धरपकड़ अभियान में शराब तस्कर प्रकाश राम (परुवा) पुत्र स्वर्गीय हरिराम निवासी तिवारी नगर प्रथम कठानी बिंदुखता थाना लाल कुआं उम्र 57 वर्ष को कठानी रोड पर तिवारी नगर प्रथम बिंदुखत्ता के पास से 47 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बिंदुखत्ता चौकी पुलिस के इस अभियान की कई समाजिक संगठनों ने प्रशंसा करते हुए कोतवाल डी आर वर्मा व बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी गौरव जोशी को कुशल पुलिस अधिकारी बताया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री अमित शाह का देहरादून आगमन पर सीएम पुष्कर धामी ने किया स्वागत*! पढ़ें राजधानी देहरादून अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व अभिलेखों का काम निजी व्यक्तियों से कराने पर दो रजिस्ट्रार कानूनगो पदावनत*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *आजाद भारत में भी मुगलकाल की याद ताजा*! *दिल्ली से हल्द्वानी आ रही लड़की ने जंगल में छिपकर बचाई अस्मत*! पढ़ें : शर्मनाक घटना…